
Cg24 आजतक
26 जनवरी 2021 को ग्राम देवकोट गुरुर बालोद में शासकीय प्राथमिक शाला देवकोट के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गांधी राम साहू एवं आकस्मिक निधन हुए प्रभारी प्रधान पाठक स्वर्गीय घना राम सार्वा के परिजनों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम शाला परिवार ,ग्राम शिक्षा समिति ,ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।इस कार्यक्रम का संचालन जानेमाने उद्घोषक फिल्मकार साहित्यकार चंपेश्वर सिंह राजपूत ने किया। गांधी राम साहू ने शाला को पांच हजार की सहयोग राशि प्रदान की ।स्वर्गीय घनाराम सार्वा की धर्मपत्नी श्रीमती सूची साहू ने विद्यालय को एक गोदरेज आलमारी तथा सभी शिक्षक,कर्मचारी व सभी बच्चों को उपहार दिया।इस अवसर पर गांधी राम साहू एवं श्रीमती सूची साहू के परिजनों का भी सम्मान किया गया।शाला के बच्चों द्वारा विविध मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।ग्राम पंचायत देवकोट की सरपंच,उप सरपंच,संकुल प्राचार्य,संकुल के सभी शिक्षक के अलावा कमलेश साहू पूर्व सरपंच ,श्रीमती शारदा गजेंद्र पूर्व जनपद सदस्य ,शिवराम साहू ग्राम पटेल ,गुलाब सिन्हा ,ललित गजेंद्र,दीनदयाल यादव, जीवराखन सिन्हा ,सखा राम कलिहारी,तनेश कुमार,कृष्ण कुमार गजेंद्र,दानवीर सिन्हा,राजेश कुमार सिन्हा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,रसोईया ,पंचायत के पंचगण भी इस अवसर पर मौजूद थे।स्वागत भाषण देवकोट के वर्तमान संस्था प्रमुख श्री सिन्हा ने दिया।आभार भाषण मुकेश कुमार साहू शिक्षक देवकोट द्वारा दिया गया।शाला प्रबंध समिति ,ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार द्वारा बिदाई सम्मान पा रहे दोनों लोगों को अनेक सम्मान चिह्न आदि प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम को शंकर लाल साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला सांगली , बोधन राम साहू जी प्रधान पाठक पलारी,संकुल प्राचार्य भुवार्य ने भी सम्बोधित किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904