google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खर्रा गांव के अमित को चाकू मारने वाले फरार तीन आरोपी को गुंडरदेही पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

Cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी अमित चौधरी को बुधवार रात्रि को स्कूल पारा में चाकू मारकर फरार हो गए थे जिसे गुंडरदेही पुलिस ने 3 दिन के अंदर रायपुर से किया गिरफ्तार

घटना की स्टोरी पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर

गांव में आयोजित डांस प्रतियोगिता को देखकर वापस अपने घर आ रहे थे तभी गुंडरदेही के तीन लोगों ने रोककर गाली गलौज कर चाकू और रॉड से हमला कर दिया जिससे यवक को चोटें आई हैं। जिसे तत्काल प्रार्थी अमित चौधरी के पिता ने थाने पहुँचकर जालम,सितु ,महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर तीनों लोगो के खिलाफ धारा 294,323,324,506बी,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुंडरदेही थाना अंतर्गत हुआ था चाकूबाजी अभी भी घायल युवक मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती हैं

घायल अमित कुमार चौधरी उम्र 21 वर्ष घर से गांव में स्कूल पारा में चल रहे डांस प्रतियोगिता देखने के लिए लगभग साढ़े 09 बजे रात को निकला था

तीनों आरोपी गुण्डरदेही के रहने वाले है

गुंडरदेही पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया आरोपी गुंडरदेही के वार्ड बघमरा एवं बस स्टैंड के पीछे का रहने वाला है आरोपी के नाम सीताराम उर्फ सीतू निषाद पीता आनंद निषाद , जालम गाडा पिता भीम गाडा, महेश साहू पिता अश्वनी साहू यह तीनों गुंडरदेही के निवासी है तीनों आरोपी को गुंडरदेही पुलिस ने राजधानी रायपुर से किया गिरफ्तार

इस पूरे घटना के संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें कल राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया गया है आज इनकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *