google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट में रखा गया दो मिनट का मौन


बालोद cg24 आजतक


भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदांे की स्मृति में आज 30 जनवरी 2021 कोे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इससे पूर्व कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान और श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *