google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वर्गीय डॉक्टर डामन सिंह राजपूत को मानस संगठन ने दी श्रद्धांजलि

Cg24 आजतक

26 जनवरी को ग्राम परसुली गुरुर बालोद निवासी डॉक्टर डामन सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया।वे 49 वर्ष के थे। सहज सरल और मिलनसार तथा समाज सेवा व संगीत से जुड़े श्री डामन सिंह राजपूत के निधन से पूरे गांव में शोक का वतावरण निर्मित हो गया।वो अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती सरिता राजपूत और पुत्र हिमांशु राजपूत दो जुड़वा पुत्री खुशी और खुशबू को छोड़ गये।डॉक्टर डामन सिंह छत्तीसगढ़ मानस संगठन बालोद जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह राजपूत के मंझले भाई थे।वे छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत के बड़े पिताजी के मंझले सुपुत्र थे।सद्भावना मानस परिवार परसुली में वो बेंजो,केसियो आदि बजाते थे।
उनके मिट्टी कार्यक्रम में अर्जुन पूरी गोस्वामी अध्यक्ष राज मानस संघ धमतरी ,चिरंजीव हिरवानी महामंत्री,वेदप्रकाश वर्मा छत्तीसगढ़ मानस संगठन के संरक्षक,युगल किशोर कौशीक गुरुर तहसील अध्यक्ष,भोजराम सोनबोईर बालोद कोषाअध्यक्ष समेत शिक्षा,संगीत,चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े बहुत से क्षेत्रीय लोग आए हुये थे।दशगात्र कार्यक्रम 5 फरवरी शुक्रवार तथा तेरहवीं एवं समस्त कार्यक्रम 7 फरवरी दिन रविवार को उनके गृह ग्राम परसुली में होगी।जिन सज्जनों को शोक पत्र न मिल पाया हो वे इस समाचार को ही शोक पत्र समझकर कार्यक्रम में सम्मिलित होवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *