Cg24 आजतक
देवरीबंगला / जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के कार्यकर्ताओं ने डोंगरगांव से लौट रहे नगरीय निकाय व श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया का स्थानीय बस स्टैंड में स्वागत किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रवेश की भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए काम कर रही है। पहली बार छत्तीसगढ़यों की सरकार बनी है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इसका प्रचार गांव गली में करें। वे गुंडरदेही में सतनाम समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री डहरिया के स्वागत करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुंदा संतुराम पटेल, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जीवन कश्यप, सुमन सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, संजीव चौधरी, केशव शर्मा, बरसन निषाद, दीपिका देशलहरे, शांति भट्ट, इंदरचंद बाफना, शोभा शर्मा, संतोषी देवांगन, सुनील गोलछा, ढाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904