Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खबर की असर प्लाटिंग के मामले में आज सुबह 11: बजे तहसीलदार अश्वन कुमार पूसाम ने अवैध प्लाट में पहुंचकर किया निरीक्षण

गुंडरदेही cg24 आजतक

सवा एकड़ जमीन को 23 टुकड़े में काटने वाले जमीन भू माफिया ने 23 मे तीन टुकड़े का रजिस्ट्री करा चुका है।

मामले की पूरी स्टोरी पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर पंचायत कार्यालय के 500 मीटर सामने हिस्सा में लगभग सवा एकड़ की जमीन 23 टुकड़े में प्लॉटिंग हुआ है जिसकी खबर सीजी 24 आज तक न्यूज़ ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाने के बाद ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया आज सुबह 11: बजे से तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ जब अवैध प्लाटिंग स्थल पर पहुंचा तब मौके में पटवारी बताया कि 23 टुकड़े में तीन टुकड़ा रजिस्ट्री हो चुका है।

अब तो प्रशासन के लिए बड़ा चुनौती बन गया है कि क्या टुकड़े में प्लाट रजिस्ट्री करने वाले रजिस्टर या पटवारी किस पर होगी कार्रवाई आखिर जिला प्रशासन का आदेश का एवं राज्य शासन का आदेश का उल्लंघन करने अधिकारी कर्मचारी को किसके संरक्षण प्राप्त हो रहा है जो कृषि जमीन को टुकड़े में रजिस्ट्री कर रहा है ।

टुकड़ों में रजिस्ट्री नहीं होने के ताल ठोकने वाले राजस्व विभाग के नाक के नीचे हुआ टुकड़ों में रजिस्ट्री जमीन राजस्व विभाग जो तू कड़ा में रजिस्ट्री नहीं होने की दावा करने वाले अब क्यों मुंह छुपा कर बैठे हैं अब तो देखना होगा क्या इस टुकड़े में रजिस्ट्री करने वाले पटवारी या रजिस्टर इन दोनों के माध्यम से जिम्मेदार तक टेबल के नीचे होती है बात अवैध माफियाओं के साथ इसलिए राजस्व विभाग एवं रजिस्ट्रार कार्यालय के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आते है भू माफिया।

रजिस्टार विजय कुमार मुल्ले काफी लंबे समय से गुंडरदेही में पदस्थ है पत्रकार जब रजिस्ट्रार से बात करते हैं तो उनका एक ही जवाब आता हैअवैध प्लाटिंग के संबंध में उन्होंने साफ इनकार करता है कि टुकड़े में प्लाट नहीं कट रहा है आज तो जब तहसीलदार मौके पर पहुंचा तब पता चला कि सवा एकड़ जमीन 23 टुकड़े में बटा है जिसका 3 टुकड़ा रजिस्ट्री हो गया है अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन पर क्या कार्रवाई करता है।

जनमानस पर चर्चा का विषय है की दुर्ग दल्ली बालोद धमतरी राजनांदगांव मार्ग पर कितने कृषि जमीन बंजर पड़ा हुआ है इसका भी जांच किया जाए इससे खुलासा होगा कि कितने भूमाफिया काले कमाई के पैसे से जमीन ले कर रखा है जिसको आसानी से टुकड़े में बेच रहे हैं वही इस जमीन की बारीकी से जांच किया जाए तो कुछ भूमाफिया ऐसे जो किसानों को चंगुल में फंसा कर जमीन ले कर रखें और धान का बुवाई नहीं करने के बाद भी उन्होंने धान बेचने का मामला सामने आ रहा है पूरा मामला जांच का विषय है।

गुंडरदेही में विगत कई सालों से भू माफियाओं को सिर्फ नोटिस दिया जाता है पर अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं वही मास्टरमाइंड भूमाफिया जिनके नाम पर जमीन है उनको जब नोटिस मिलता है तो जवाब में परिवार की कोई सदस्य को गंभीर बीमारी एवं उच्च शिक्षा के बहाना बनाकर टुकड़ों में कटिंग करने का बहाना बताते हैं ।

नगर के चारो दिशा पर अवैध प्लाटिंग का बाढ़ आ गया है

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने कहा अवैध प्लाटिंग का निरीक्षण करने गए थे जहां पर सवा एकड़ के आसपास 23 टुकड़ा में जमीन कटा है जिसका तीन टुकड़ा जमीन का रजिस्ट्री होना पाया गया जांच प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारी को भेजेंगे।

स्टांप बिक्री करने वाला भी 50 के स्टांप को ₹60 में बेच रहे हैं भू माफिया को राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी के संरक्षण में कैसे लोग हैं जाने जरा नजर बनाए रखें सिर्फ cg 24 न्यूज़ जैसे कि राजस्व विभाग में 20 साल से पदस्थ बाबू एक ही कार्यालय में पदस्थ होने के कारण उनकी जान पहचान भू माफियाओं से हो गया है

कॉलोनाइजर एक्ट लाइसेंस लिए बिना धड़ल्ले से काट रहे अवैध प्लाटिंग पर नगर प्रशासन भी मौन है वही वोट बैंक की राजनीति में जब चुनाव आता है तब प्रत्याशी ओट मांगने के समय नाली सड़क बिजली लगवाने आश्वासन देते हैं आज गुंडरदेही नगर में शांति विहार कॉलोनी के अलावा सभी कॉलोनी अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *