
Cg24 आजतक
32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 11.02.2021 को यातायात कार्यालय के सामने यातयात एवं परिवहन विभाग बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से लर्निंग लायसेंस बनाने शिविर का आयोजन 11.00 बजे से 03.00 बजे तक किया गया। शिविर के दौरान कुल 90 व्यक्तियो का लर्निग लायसेंस बनाकर वितरण किया गया। इस शिविर में अपर कलेक्टर बालोद ए के वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर. पोर्ते, आर टी ओ निरीक्षक नरेन्द्र साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस. सिन्हा, आर टी ओ बालोद एवं यातायात बालोद स्टॉफ उपस्थित रहे।
आज दिनाँक 11.02.2021 को ग्राम चिल्हाटीकला थाना डौन्डीलोहारा के सप्ताहिक हॉट बाजार में यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया जाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना डौन्डी लोहारा स्टॉफ, सरपँच चिल्हाटीकला श्रीमती उमेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत चिल्हाटीकला के पंचगण, गणमान्य नागरिक, महिलाओं बच्चों सहित कुल 300 आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस . सिन्हा एवं थाना डौन्डीलोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा ने आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन करने लोगो की समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट का वितरण किया गया, जागरूकता अभियान सतत जारी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904