

बालोद, 11 फरवरी 2021
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला अस्पताल बालोद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में कोविशील्ड वैक्सीन लगवाया। अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान और सुब्रत प्रधान ने भी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास आदि उपस्थित थे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के. सोनी ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण की शुरूआत 06 फरवरी से हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 6557 स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वर्ग शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानीन एवं 873 फ्रंट लाइन वर्कर राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारियों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाया जा चुका है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904