google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महतारी जतन योजना के शतप्रतिशत हितग्राहियों को भी गरम भोजन प्रदाय कर लाभान्वित करें – कलेक्टर कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में महतारी जतन योजना के शतप्रतिशत हितग्राहियों को भी पौष्टिक गरम भोजन प्रदाय कर लाभान्वित करें। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, गरम भोजन से लाभान्वित बच्चे, पूरक पोषण आहार आदि की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के 1,522 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु वर्ग के 29,731 बच्चों को गरम भोजन से लाभान्वित किया जा रहा है। 04 हजार 874 गर्भवती माताओं को भी गरम भोजन वितरण कर लाभान्वित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले की एनीमिक महिलाओं का चिन्हांकन कर शासन की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का लाभ दिलाएॅ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का जिले में बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की स्थिति की जानकारी ली और मरम्मत योग्य भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 अंतर्गत ‘नवा बिहान‘, एकीकृत बाल संरक्षण योजना, सखी (वन स्टाॅप सेंटर) में प्राप्त प्रकरण, निराकृत और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर सहित परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *