google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खेरथा मंडल में मनाया गया पं दीनदयाल की पुण्यतिथि

Cg24 आजतक


देवरीबंगला- एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीदयाल उपध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा मंडल खेरथा द्वारा समर्पण दिवस के रूप मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपना एक दिन का समय समर्पण कर बूथ स्तर पर कार्य करने तथा उनके आदर्शों व विचारों का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हुए।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग पुरुष हैं। विलक्षण और कुशार्ग थेहे ऐसा इसलिए क्योंकि दीनदयाल जी ने न तो खुद को संन्यासी बनाया और ना ही सत्ता के लिए आग्रह पाला। फिर भी वह राजधर्म और राष्ट्र धर्म को परिभाषित करते रहे। हेगेल ने थीसिस, एंटी थीसिस और संश्लेषण के सिद्धांतों को आगे रखा, कार्ल मार्क्स ने इस सिद्धांत को एक आधार के रूप में इस्तेमाल किया और इतिहास और अर्थशास्त्र के अपने विश्लेषण को प्रस्तुत किया, लेकिन उन्होने इस देश में सभी जीवों की मूलभूत एकात्म देखा और अंत्योदय की परिकल्पना की उन्ही के बताए मार्गो पर आज हमारी सरकार चल रही है जिसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति को भी इसका लाभ मिल रहा है।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य हरीश कटझरे ने पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को रखते हुए उन्होने श्रद्धांजली अर्पित की। मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी ने इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मानाने का संकल्प लिया है अतः हम सभी कार्यकर्ता सर्मपण सप्ताह मनाते हुए तन-मन-धन से कार्य करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुरेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, श्याम सुंदर विनोद, शिव कुमार धरमगुड़े, सोहन लाल कश्यप, हेमलाल साहू, ठाकुर राम सार्वा, हेमलाल देशलहरे, डिसोक जांगड़े, टुमन लाल साहू, मंयक बाफना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *