cg24 आजतक :-.बालोद जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवम नगर पंचायत डौंडी लोहारा की उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा ने इस बजट के सम्बंध में कहा कि जहाँ एक तरफ विश्वव्यापी कोरोना महामारी से आर्थिक अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट छाहे रहने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के मुखिया लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा समग्र विकास की परिकल्पना वाला बजट प्रस्तुत किया जो बहुत ही प्रदेश, जिले,एवम नगरवासियों के लिए सराहनीय पहल है। बजट में मुख्य रूप से महिला उत्थान, किसान वर्ग, युवावर्ग का विशेष ध्यानाकर्षण किया गया है जिसमें कौशल्या मातृत्व योजना,महिला होमगार्ड 2200 पदों पर भर्ती, स्वच्छता दीदीयो का मानदेय5000 से 6000,रिजीनल साइंस सेन्टर इनोवेशन हब,मुख्यमंत्री धरसा योजना,किसानों को मुफ्त बिजली, भूमहीन श्रमिकों के लिए न्याय योजना आदि बहुत सारी योजनाओ एवम लाभ वाला बजट प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीता है जो हमारे प्रदेश वासियों के लिए एक सफल बजट हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904