
Cg24 आजतक
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद में महिलाओं के विषय पर अपनी रखी, उन्होंने संसद में कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है। लेकिन जो परिस्थितियां हैं,और पिछले कुछ वर्षों में मुझे लगता है कि देश की महिलाएं बेहद सशक्त हुईं हैं।
सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हम महिलाएं तो वैसे भी बार बार अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहें हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मैं इस बात के लिए साधुवाद देना चाहती हूँ, की उन्होंने शुरुआत की पहले इस देश में जब बच्ची पैदा होती थी ये पुरातन समय से शुरुआत हुई, अगर बिटिया घर मे पैदा हुई तो कई ऐसे प्रदेश थे जहां पर बिटियां को पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता था या बिटियां अगर पैदा हो गई तो उसे पैदा होने के बाद खत्म कर दिया जाता था। जब ये शुरुआत हुई तो अनुपात बिगड़ा और ये अनुपात बिगड़ने के कारण परिस्थितियां बहुत भयानक होने लगी, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरुआत किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उन्होंने पहल किया की बेटी को बचाइये भी और बेटी को पढ़ाइये भी क्योंकि बेटी है तो कल है, और जब ये शुरुआत हुई तो आज आप देखिए वो अनुपात सुधरा है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी को साधुवाद देती हूँ।
उन्होंने संसद में कहा कि बहुत सारी ऐसी घटनाएं हैं जो हमारे मन को बहुत पीड़ा देती है, और महिलाएं कभी राजनीति की वस्तु नहीं होती है। मैं इसी सदन में उपस्थित थी मुझे वो दिन भी याद है, जिसमें हमारे तीन तलाक़ का मुद्दा था। इस सदन में लोगों ने जिन विषयों को रखा तीन तलाक़ से जो लोग पीड़ित थे, उस बेटी उस माँ उस बहन से पूछिये तीन तलाक़ शब्द से ही वो कितनी भयभीत होती थी, और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस तुष्टिकरण की राजनीति ने हर बार उनको मरने के लिए मजबूर किया है। तीन तलाक़ का मुद्दा ऐसा मुद्दा रहा कि मोदी सरकार ने हमारे प्रधानमंत्री जी ने ताक़त के साथ इस कुप्रथा को खत्म करने का शुरुआत किया है। उन्होंने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सदन में महिलाओं के विषय पर अपनी भावनाओं को रखने का अवसर देने के लिए माननीय सभापति जी का साधुवाद किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904