
बालोद.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवम प्रचार प्रसार हेतु तथा छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान ऑफ़ एक्शन में दिए गए निर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश बालोद के विनोद कुजूर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में छ. ग. उच्च न्यायालय एवम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की विशेष पहल वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान “करुणा” के संबंध में कुटुम्ब न्यायालय न्यायाधीश बालोद मुकेश कुमार पात्रे द्वारा दिनांक 11.3.2021को सुखासराय वृद्धाश्रम बालोद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का हालचाल जाना एवम धारा 125 भरण पोषण के संबंध में जानकारी दी गईं। न्यायाधीश मुकेश कुमार पात्रे द्वारा बताया गया कि जिनके संतान भरण पोषण नही दे रहे है वे अपने संतान से भरण पोषण प्राप्त कर सकते हैं तथा वृद्धजनों को उनके अधिकारों के संबंध क़ानूनी जानकारी दी गई। वृद्धजनों को फल, बिस्किट एवम चाय वितरण किया गया। उक्त अवसर पर कमलेश्वर साहू, दीपक साहू, दिलीप , कु परमेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904