Cg24 आजतक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (मुख्य) परीक्षा 2019 के लिखित परीक्षा परिणाम के अनुसार अर्ह 127 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 2 नवम्बर से 7 नवम्बर तक आयोजित होगा। साक्षात्कार हेतु चिन्हित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व निर्धारित प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह एक बजे से शाम 5 बजे तक किया जाकर निर्धारित तिथि को साक्षात्कार लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं का प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, निःशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, अन्य प्रमाण पत्रों के मूल प्रति तथा एक-एक सत्यापित अथवा स्व-प्रमाणित छाया प्रति प्रस्तुत करना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना तथा हैण्ड सैनेटाइजर रखना अनिर्वाय है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 21 सितंबर 2020 को व्यवहार न्यायाधीश (मुख्य) परीक्षा 2020 का आयोजन तथा 13 अक्टूबर 2020 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। उक्त लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों एवं अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 127 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904