मंत्री अनिला भेड़िया ने पार्षद माया जयेश ठाकुर को आस्वस्त किया कि विकास के लिए वार्ड क्रमांक 06 में हर संभव सहयोग उनके द्वारा किया जाएगा।
डौंडी लोहारा — नगर पंचायत डौंडी लोहारा के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने आज स्थानीय विधायक तथा महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से उनके निज निवास में भेंट कर अपने वार्ड की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया।मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा वार्ड 06 में हनुमान मंदिर के पास कराए गए बोर खनन के लिए माया ठाकुर ने वार्डवासियों के तरफ से उनका आभार व्यक्त किया तथा वार्ड में पानी की समस्या से वार्डवासियों को राहत दिलाने पम्प सहित पाइप लाइन विस्तार कराने की मांग भी किया।
मंत्री अनिला भेड़िया ने पार्षद माया जयेश ठाकुर को बताया कि उन्होंने नगर पंचायत डौंडी लोहारा को पांच पम्प स्वीकृत कर दिलाया है तथा नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया है कि जो बोर सक्सेस हो वही पर स्वीकृत पम्पो का उपयोग करे ।इसलिए आपके वार्ड 06 का बोर सक्सेस होने से नगर पंचायत उसी बोर में पम्प लगाकर वार्डवासियों को पानी उपलब्ध करायेगा।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने मंत्री अनिला भेड़िया को बताया कि उनके वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों की सुविधा के लिए वार्ड क्रमांक 06 में सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालय लागत-18.24 लाख,
हनुमान मंदिर के पास बोर पम्प हाउस एवम पाइप लाइन विस्तार कार्य लागत – 3.31लाख,
शीतला मंदिर के पास बोर पम्प हाउस एवम पाइप लाइन विस्तार कार्य लागत – 3.31लाख,
वार्ड 06 में नाली तथा वाटर रिचार्ज पीट निर्माण लागत-1.14 लाख ,
शीतला मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य लागत -8.76 लाख रुपयों की लागत के 05 कार्यो का प्रस्ताव बनाकर नगर पंचायत डौंडी लोहारा द्वारा नगरीय प्रशासन एवम विकास रायपुर भेजा है।इन कार्यो की स्वीकृति उनके माध्यम से शासन से दिलाने से वार्ड क्रमांक 6 में वार्डवासियों को राहत मिलेगी। मंत्री अनिला भेड़िया ने पार्षद माया जयेश ठाकुर को आस्वस्त किया कि विकास के लिए वार्ड क्रमांक 06 में हर संभव सहयोग उनके द्वारा किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904