
थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम चिटोध के पास जगदलपुर के आयकर सलाहकार के साथ हुई थी लूट की
घटना। घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।
प्रार्थी नागेन्द्र भदोदिया के द्वारा बस छूट जाने पर लिया गया था, ऑटो का सहारा।
प्रार्थी का रास्ते में बस नही मिलने पर, आरोपी ऑटो चालक, अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान
इलाके में की थी लूट की वारदात।
घटना को अंजाम देकर, घटना में प्रयुक्त ऑटो के साथ फरार थे आरोपीगण।
बालोद पुलिस के द्वारा 36 घण्टे के भीतर लूट की रकम, मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त आटो सहित 02
आरोपी गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम चिटौद के पास दिनांक
24.03.2021 के रात्रि करीबन 22ः00 बजे के प्रार्थी नागेन्द्र भदौरिया पिता रणबहादुर सिंह भदौरिया निवासी
जगदलपुर जो रायपुर से महिन्द्रा बस से धमतरी पहुंचा था और पानी लेने हेतु नीचे उतरा था। अचानक बस छूट
जाने से प्रार्थी बस स्टप पर खड़ा था। एक अज्ञात आटो चालक ने कहा कि वह बस का पीछा करके बस तक
पहुंचा देगा। प्रार्थी आटो में बैठ गया और धमतरी से जगदलपुर मार्ग पर अपनी बस का पीछा करने कहा। आटो
चालक के साथ एक और व्यक्ति था। बस स्टैण्ड के आगे चौक पर पहुंचने पर बस वहां नही दिखी तो आटो
चालक ने कहा कि आगे बस मिल सकती है। फिर ऑटो चालक और उसका साथी, प्रार्थी को ग्राम चिटोद थाना
गुरूऱ के पास मेन रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग 30) से अंदर सुनसान ईलाके की ओर ले गये। वहां प्रार्थी के साथ
मारपीट कर नगदी रकम करीबन 15,000/-रूपये और सैमसंग मोबाईल हैण्ड सेट कीमती 15,000/- रूपये लूट
कर दोनो वहां से फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुरूर में अपराध क्रमा क 109/2021, धारा-394 भा.द.
वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यव ेक्षण तथा उप
पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम के
संयुक्त नेतृत्व में थाना गुरूर एवं सायबर सेल की विषेष टीम गठित कर, टीम को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं अज्ञात
आरोपियो के पतासाजी हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर सी.सी.टी.वी. फुटेज,
मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी मेहनत कर प्रकरण के आरोपियों को चारामा शराब भट्ठी जिला
कांकेर (छ.ग.) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 9,000/- रूपये एवं सैमसंग मोबाईल
सेट कीमती 15,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आटो वाहन जप्त किया गया है।
आरोपियो की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक
कमलजीत पाटले, उप पुलिस अधीक्षक प्रषांत पैकरा थाना प्रभारी गुरूर अरूण नेताम, उपनिरीक्षक
खगेन्द्र पठारे, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पुरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता,
आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक राजेष पाण्डेय की महत्वपूर्ण
भूमिका रही है।
जप्त मशरूका – आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 9,000/- रूपये एवं सैमसंग मोबाईल सेट कीमती
15,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन जप्त
आरोपीगण-
(1) वेदप्रकाष उर्फ छोटू पिता-षंकर उपाध्याय उम्र-22 वर्ष निवासी- महिमा सागर वार्ड धमतरी (छ.ग.)
(2) प्रवीण कुमार उर्फ चंटी पिता-जगदीष ढीमर उम्र 21 वर्ष साकिन बाहमण पारा धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904