
गुंडरदेही cg24आजतक न्यूज
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लगभग 70 लोग भाजपा में प्रवेश किया है। बता दें कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के दबंग आदिवासी नेता राजेंद्र कुमार राय इन दिनों जमीनी स्तर में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आज जिला स्तरीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों से लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।भाजपा प्रवेश करने वालों में से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन चंद्राकर, पूर्व सरपंच चंद्रभान निषाद, बंशी प्रमोद कुमार, करण सिंह, नरोत्तम सोरी के अलावा दर्जनभर गांव से लगभग 70 लोग भाजपा में शामिल हुए। जिला कार्यसमिति की बैठक में संभाग प्रभारी किरण देव एवं जिला प्रभारी केदार गुप्ता उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला महामंत्री किशोरी साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नरेश यादव, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी के अलावा जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
संभाग एवं जिला प्रभारी ने राजेंद्र राय को 70 लोगों को भाजपा ज्वाइन कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाला मिशन 2023 की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के लिए कमल खिलाने के लिए बालोद जिले के सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने जोश भरा है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन चन्द्राकर, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रुदा जगेश्वर प्रसाद, समाजिक कार्यकर्ता रामदयाल ठाकुर, कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद बारले, रामरतन ठाकुर, राममिलन ठाकुर, तीरथ बारले, आदित्य कुमार पांडे, ललित कुमार देवांगन, योगेंद्र देवांगन, अरुण कुम्भकार रामू निषाद ,उमाशंकर देवांगन ,योगेंद्र देवांगन, हरीश यादव, शिवचरण यादव, ढाल सिंह मंडावी, नरोत्तम गुलाब सॉरी, संतराम ठाकुर ,टोप्सी ठाकुर, शंकर लाल ठाकुर ,ईश्वर कुंभकार, सूरजभान, अशोक महोबिया, राम सिंह साहू, बलदेव चंद्राकर ,रोल महोबिया ,ललित कुमार देवांगन आदित्य पांडे ,योगेंद्र देवांगन, पुष्पेंद्र कुमार, गिरवर साहू, फूलचंद साहू, दुर्गेश यादव, तोरण यादव, प्रमोद युगल, किशोर ठाकुर, सोमनाथ यादव, संजय गिरी गोस्वामी, रोमन मंडावी, हेमंत ठाकुर, बालेश्वर गिरी, लोकेश विश्वकर्मा, महेश कुमार यादव ,अमर सिंह मंडावी, अनिल ठाकुर ,तुकाराम ठाकुर, ओंकार सिंह, दुर्जन ठाकुर ,नेहा निर्मलकर ,रश्मि दीवान ,पीलू राम साहू, हुकुम ठाकुर ,अश्वनी ठाकुर ,जय प्रकाश साहू, वही ग्राम पंचायत पिपरा के राजेंद्र देशमुख भूतपूर्व सरपंच, मूलचंद मेश्राम उपसरपंच जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित अन्य लोगो ने भाजपा में प्रवेश किया उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि मोहन मंडावी ने दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904