Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अरमुरकसा में शाला प्रवेश उत्सव,मंजू संजय बैस ने नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया

आज दिनांक 16 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला अरमुरकसा में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू संजय बैस माननीय जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौंडी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हलधर गोरे सरपंच ग्राम पंचायत अरमुरकसा कर रहे थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंचस्थ अध्यक्ष एवं समस्त उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा सभी नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया साथ ही उनको लड्डू खिलाकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू संजय बैस एवं मंचस्थ अतिथियों के शूभ कर कमलों से सभी नव प्रवेशित बच्चों को शाला गणवेश एवं पुस्तक प्रदान किया गया । श्रीमती मंजू संजय बेस की गरिमामयी उपस्थिति आज के इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।उनके द्वारा सभी बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शाला आने हेतु प्रेरित करने के लिए नव प्रवेशित सभी बच्चों को टिफिन बॉक्स प्रदान किए।सभी नव प्रवेशित बच्चे टिफिन पाकर प्रसन्नचित नजर आए। श्रीमति मंजू संजय बेस ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने अच्छे से अध्यापन करने हेतु प्रेरित किए ।आज के इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण प्रधान पाठक श्री छत्रपाल देशमुख शिक्षक श्री विजय कुमार गौरे कमलेश्वरी साहू मैम आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को आंशिक न्योता भोज के रूप में मिठाई एवं मिक्चर खिलाया गया ।आज का यह न्योता भोज श्री विजय कुमार गौरे शिक्षक के भाई श्री लक्ष्मीकांत गौरे भाई बहु श्रीमती लिकेश्वरी गौरे के प्रथम पुत्री रत्न प्रप्ति के अवसर पर प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *