Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा के कुशासन में 266 रुपये की खाद 666 रुपये में किसानों को बेची जा रही है- कांग्रेस पार्टी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर आरोप लगाया व पोस्ट किया हैं कि एक-एक बूंद डीजल के लिए किसान भटक रहा है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को यह बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं करा पा रही। डीजल संकट के साथ-साथ किसान खाद की किल्लत और बढ़ती कीमतों की दोहरी मार भी झेल रहे हैं। भाजपा के कुशासन में 266 रुपये की खाद 666 रुपये में किसानों को बेची जा रही है। जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और अन्नदाता आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है।

क्या भाजपा सरकार के लिए किसान सिर्फ चुनाव के समय याद आने वाला वोट बैंक हैं?

खुद किसान अपना दर्द बयां कर रहे हैं और उनकी आवाज़ भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रहें है।

रात 1 बजे सड़क पर किसान, भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल!

कांकेर में धान बुआई के सबसे महत्वपूर्ण समय पर डीजल की किल्लत ने किसानों को रात 1 बजे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज सेवा सहकारी समिति, औंधी में कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। खाद एवं बीज की सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए, उपस्थित किसानों की शिकायतों का तत्काल निवारण करने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *