google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व परिवारजनों को कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारी होने पर 10 प्रतिशत बिस्तर शासकीय ,निजी अस्पतालों में आरक्षित रखने एवं उचित ईलाज करवाने की मांग

मांगपत्र सौपते जसराज शर्मा

Cg24 आजतक न्यूज़

छत्तीसगढ़ जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जसराज शर्मा ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र सौपकर अधिकारी व कर्मचारियों के हित मे कुछ मांगे रखी है। व कहा है। कि हमारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी कोरोना काल में विगत 01 वर्षों से बिना अवकाश लिए लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच हमारे कई अधिकारी,/ कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होकर अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं तथा अपने स्वयं के ईलाज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी /कर्मचारी व उनके परिवारजनों को कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारी होने पर 10 प्रतिशत बिस्तर शासकीय,“निजी अस्पतालों में आरक्षित करने एवं उचित ईलाज की संघ माग करती है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग अधिकारी / कर्मचारी संक्रमित होकर अकाल मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके परिजनों को शीघ्र 50 लाख रू, अनुग्रह राशि दिया जावे व परिवारजन के किसी 01 सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जावे। स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारी को कोरोना सक्रमण अवधि से दोगुनी वेतन देने की संघ मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *