डोण्डी-कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क की उपयोगिता को कारगर बताया जा रहा है और लोग मास्क भी लगा रहे है लेकिन उपयोग के बाद मास्क को उचित नष्ट न कर इधर इधर फेक रहे है जिससे संक्रमण बढने का खतरा बना हुआ है ।
डौंडी शहर मे कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है
और मरीजो की संख्या मे बढ़ोतरी देखने को मील रही है ।वही मरने वालो की संख्या मे लगातार वृध्दि हो रही है ।शासन प्रशासन कोरोना रोकथाम के लिए लगातार प्रयास मे जूटी हुई है और लोगो को कोविड -19 के गाईड लाईन का पालन करने की अपील कर रही है लोग करोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और दस्ताने का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन उपयोग के बाद मास्क को इधर उधर फेक रहे है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है यह मास्क दूसरे को संक्रमित कर सकता है। सड़कों पर घूमने वाले पशु इस मास्क को खा रहे है । मास्क का इस्तेमाल करने के बाद इसे सही तरीके से नष्ट करना जरूरी है। मास्क को सही तरीके से डिस्पोज करने का संकल्प लें। तभी समाज सुरक्षित रहेगा।कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर मरीज का इलाज कर रहे चिकित्सक, स्टाफ व नर्स भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। गलियों में फेंके गए मास्क को कोई दूसरा व्यक्ति छू ले तो वह कोरोना की चपेट में आ सकता है सरकार विभिन्न माध्यमों से मास्क लगाने को बढ़ावा दे रही है। विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क ही इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय है। हालांकि यह देखा जा रहा है कि अधिकतर लोग उपयोग किये मास्क का उचित निपटान नही किया जा रहा है और इधर उधर फेक रहे है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।


प्रतिमा अभिषेक झा तहसीलदार डोण्डी

अनिल ठाकुर थाना प्रभारी डौंडी

डॉ विजय ठाकुर बी एम ओ डौंडी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904