Cg24 आजतक न्यूज़


इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बालोद के अध्यक्ष व कलेक्टर बालोद के मार्गदर्शन एवं एस.डी.एम डौण्डी लोहारा के कुशल नेतृत्व मे आज वैक्सीनेशन सेन्टर शा.उ.मा.वि. नया बाजार राजहरा मे रेडक्रास द्वारा लोगो मे वैकसीन लगाने प्रेरित करने हेतु मास्क व साबुन का वितरण किया गया। जिला संगठक रेडक्रास चन्द्रशेखर पवार ने बताया की वैक्सीन से किसी भी प्रकार की हानि नही है बल्कि ये शरीर का इम्युनिटी पावर बढाएगा। वैक्सीन लगवाने आए सभी नागरिको को वैक्सीन लगने के बाद आधा घण्टा बैठे सभी नागरिको को एस.डी.एम. डौण्डी लोहारा द्वारा वैक्सीन के क्या क्या फायदे होते है , हमे वैक्सीन लगने के बाद क्या सावधानियां रखनी चाहिए, दुसरा डोज कब लगाना है के संबंध मे जानकारी दिये।स्वास्थय विभाग डौण्डी के साथ मिलकर रेडक्रास ने 55 लोगो को मास्क व साबुन का वितरण किया। लोगो को कोरोना काल मे घर पर रहे सुरक्षित रहने हेतु अपील की गयी। लोगो को मास्क व साबुन का उपयोग करने की समझाईस दिया गया। वैक्सीनेशन कार्य मे स्वास्थ्य विभाग से संजय यादव ,ठाकुर , मितानिन, रेडक्रास से राकेश सोनटेके, दिनेश साहु, शशीकला देशमुख, संजय बंजारे का सहयोग मिला।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904