भाजपा मंडल ने व्यवस्था सुधारने मुख्यमंत्री से किया मांग
देवरीबंगला- भाजपा मंडल खेरथा के अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच छिड़े सत्ता संघर्ष ने अब गैंगवार की शक्ल ले ली है और इसका खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है। कोरोना के चलते स्थिति विकराल होने के बावजूद सामूहिकता की ऐसी कमी है कि स्वास्थ्य मंत्री को ही भरोसे में नहीं लिया जा रहा है,कोविड को लेकर होने वाली बैठकों से स्वास्थ्य मंत्री को ही दूर रखा जाता है। यहां तक कि राज्यपाल द्वारा बुलायी गयी सवर्दलीय बैठक में भी विभागीय मंत्री को सीएम बघेल ने अवसर नहीं दिया। इससे पहले खुद स्वास्थ्य मंत्री पिछले वर्ष सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
मंडल अध्यक्ष बघेल ने कहा कि सीएम बघेल का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। हद तो तब हो गयी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलायी गयी मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में भी शामिल होने के बदले सीएम बघेल ने असम में चुनाव प्रचार करना अधिक जरूरी समझा। खुद भी नहीं आये और स्वास्थ्य मंत्री को भी उस बैठक में शामिल नहीं होने दिया। ऐसी गंभीर बैठकों को भी घृणित राजनीति की भेंट चढ़ा दिया जाता है। पिछले दिनों आयोजित सवर्दलीय बैठक में पहले कहा गया कि सभी आमंत्रितों को लिंक भेजा जाएगा, नेतागण जहां हैं वहीं से जुड़ सकते हैं लेकिन ऐन बैठक के समय सबको रायपुर जिला पंचायत भवन बुला लिया गया। यह सब इसलिए किया गया ताकि उस समय जशपुर में रह रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बैठक में शामिल न हो सकें और उसे ही बाद में मुद्दा बनाया जाए जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से ही बैठक में शामिल होने की सुविधा दे दी गयी। भाजपा की तरफ से फिर भी प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए लेकिन भाजपा अध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने का कारण नहीं बताकर कांग्रेस झूठ बोलती रही।
अब जब प्रदेश सरकार को प्रदेश के बिगड़ते हालात पर त्वरित निर्णय करना चाहिए,स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए, छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता करनी चाहिए, तब प्रदेश सरकार और सीएम असम से आये बोडो प्रत्याशियों को शराब परोसने, उनके लिए बकरा भात की व्यवस्था में लगी है। चित्रकोट में उनके होने का खुलासा हो जाने के बाद प्रत्याशियों को अज्ञात जगह में छिपाया गया है। भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर बड़ी हिकारत से भूपेश बघेल यह स्वीकार करते हैं कि वे असम के प्रत्याशियों की मेहमान नवाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल का यह जवाब शर्मनाक है कि ये सभी प्रत्याशी पहले भाजपा गठबंधन में थे। ऐसे गैर जिम्मेदार सीएम से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? सरकार को चाहिए कि असम के उन प्रत्याशियों को जहां भी छिपा कर रखा गया है, उन सभी का कोविड टेस्ट कराया जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। ऐसे ही जमातियों के कारण पिछली बार छत्तीसगढ़ बुरी तरह संक्रिमत हुआ था।
टिनेश्वर बघेल ने सवाल किया है कि शराब के सेस का पैसा मुख्यमंत्री बघेल ने असम चुनाव में खर्च कर दिया है? शराब की हर बोतल पर जो 20 रुपए कोरोना टैक्स लगाकर लोगों से वसूला जा रहा है, सेस 400 करोड़ और डीएमएफ फंड में जमा 800 करोड़ रुपये जो जमा है, उसका अभी तक कितना पैसा खर्च किया गया है, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है। क्या ये सारे पैसे असम चुनाव में खर्च कर दिए गए हैं? उन पैसों का कोई हिसाब नहीं लेकिन मुख्यमंत्री बघेल फिर से झूठी गंभीरता दिखाते हुए ‘सीएम रिलीफ फंड’ के नाम पर राशि जुटा रहे हैं। कैम्पा फंड का बुरी तरह दुरुपयोग किया गया है, उससे नियमों को ताक पर रख लग्जरी वाहन खरीदे गए हैं, इसके अलावे केंद्र से दी गई तमाम सहायता का क्या किया गया, इसका कोई हिसाब नहीं है। इससे अधिक शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिए गए वेंटीलेटर को खोल कर भी इतने दिनों में नहीं देखा गया। अब जब इतनी किल्लत हुई है तो कह रहे हैं कि वेंटीलेटर खराब है। क्या सालभर में प्रदेश सरकार उनकी मरम्मत भी नहीं करा सकती थी? दरअसल केंद्र हर तरह से सहायता देने को तैयार है लेकिन इनकी नीयत वहां से केवल पैसे मांगने में है ताकि उसकी बंदरबांट ये कर सकें।
शासन से मेरी ओर से शिकायत और मांग सरकार से है कि ग्राम पंचायतों में क्वारेंटीएन सेंटर बनाये जाने का निर्देश दिया गया है, परन्तु वँहा पर कोई सुविधा नही,न दवाई ,न पेयजल, और न ही भोजन, की व्यवस्था है, सिर्फ और सिर्फ वँहा पर खानापूर्ति हो रही है, और ग्रामीणजन को भगवान भरोसे उनके हाल पर भूपेश बघेल की सरकार छोड़ दी है। ग्रामो के सभी क्वारेंटीएन सेंटर सभी आावश्यक सुविधा उपलब्ध कराइ जाए, एवम उनके देखभाल के प्रशासन स्तर पर अधिकारी की नियुक्ति की जाये।
भाजपा मंडल खेरथा क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल देवरी बंगला कोविड सेंटर बनाये गए है, परंतु वँहा पर वेंटिलेटर बेड उपलब्ध नही है, वेंटिलेटर बेड तत्काल उपलब्ध कराया जाए ,साथ ही जीवन रक्षक दवाई,रेमडिशिवर दवाई ,आक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था हो ,पीने के लिये पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मरीजो के लिए साफ सुथरा चादर ,गद्दा तकिया की व्यवस्था की जाए। सुरेगाँव अस्पताल में भी बेड व सभी जरूरी सुविधा की समुचित व्यवस्था हो। खेरथा मण्डल के अंतर्गत सभी वैक्सिन सेंटर में लोगो के लिए बैठेने कुर्शी पीने के साफ पेयजल, एवम ,छाया की व्यवस्था हो। उपरोक्त सभी बिंदु पर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित कर मांग किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904