google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फर्नीचर खरीदी मामले में गोलमोल जवाब से गड़बड़ी की आंशका,लाखों की खरीदी पर किसी के पास जानकारी नही यह कैसा गड़बड़झाला बीएमओ कह रही विधायक से पूछो आखिर माजरा क्या है ?

करोना काल में इस संकट के समय आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री को छोड़कर फर्नीचर खरीदी के मामले को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ व अन्य जिम्मेदारों पर उठ रही उंगली आखिर ऐसा क्यों ?

गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ कह रही विधायक बताएगा, गुंडरदेही विधायक निषाद ने कहा 3 महीना पहले शासन को पत्र लिखा था कौन सा फर्नीचर आया है जांच करवाना पड़ेगा देखना पड़ेगा

संघ का कहना :- चिकित्सा सामानों की कमी के चलते सिरसिदा के फार्मासिस्ट की मौत हो गई वही कुछ ही घण्टो बाद उनकी पत्नी की मौत हुई व दो दिनों के अंदर उनके बेटे की जान चली गई ,वही मृतक के निवास स्थल खप्परवाड़ा में 42 संक्रमित कोरोना से जीवन की लड़ाई लड़ रहे है।

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ (रिपोर्टर परस साहू) गुंडरदेही नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लाख रुपए की फर्नीचर खरीदी को लेकर तरह-तरह के सवाल सामने खड़े हो रहे है। और बड़ी बात यह है। कि स्वास्थ्य बहुउद्देश्यीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में कई सवाल खड़े कर मामले पर कार्यवाही की मांग कर दिया है। व दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है।

क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मैंने 3 माह पहले राज्य शासन को पत्र लिखा था गुंडरदेही और अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में शव को रखने फ्रिज एवं पीएसी सीएससी के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कूलर टेबल कुर्सी के लिए अब गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में कौन सा फर्नीचर आया है इस संबंध में मैं कुछ देख कर ही बता पाऊंगा, अगर राज्य शासन के गाइडलाइन से हटकर फर्नीचर सामान की खरीदी होगी तो जांच करवाएंगे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में वर्तमान समय मे जब विभाग के कर्मचारी कोरोना की इस महामारी के सामने संक्रमितों के बीच डटकर मुकाबला कर रहे है। जहां संघ उनको स्वास्थ्य सुविधा जो इलाज के दौरान इन कर्मचारियों को आवश्यक हो इसको उपलब्ध कराने की बात कह रहे वही कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पद पर बैठे बीएमओ डॉक्टर रेणुका प्रसन्ना पर फर्नीचर खरीदी के आरोप लग रहे है। जानकारों की माने तो राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना काल से राहत देने 10 लाख रुपए की राशि कोरोना से निपटने व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर राशि आवंटन हुआ है। लेकिन इन राशि का उपयोग फर्नीचर खरीदी में करने की बात आ रहा है। और बड़ी बात यह कि जिनके ऊपर आरोप लग रहा है।तो गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ को नहीं मालूम कि फर्नीचर किसने खरीदी किया, कौन से मद से खरीदी हुआ, कौन से फर्म से खरीदी हुआ कुछ नही मालूम तो आखिर इतनी बड़ी राशि का समान आखिर कैसे केंद्र में पहुंच गया वाकई में जांच का विषय तो बन रहा है। 
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लोग आरोप लगा रहे कि आवश्यक चिकित्सा सामग्री के बिना संक्रमितों के इलाज में लगे कर्मचारियों की मौत हो रहा है। वही लगभग 40 से 50 लोग भी कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए है। वही एक कि जान चली गई है। न मास्क ,न ग्लब्स,न सेनिटाइजर

कोरोना काल में फर्नीचर खरीदी के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना से निपटने सामाजिक संगठन से भी सहयोग मांगा जा रहा है पर राज्य शासन के राशि का अभी करोना कॉल मे फर्नीचर खरीदना है।अगर किसी योजना के तहत यदि फर्नीचर प्राप्त हुआ है तो कोई बात नहीं अगर मद परिवर्तन कर फर्नीचर खरीदी की गई होगी तो जांच करवाऊंगी।

भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने इस मामले पर कहा कि बीएमओ से जानकारी लेने पर उनका कहना है। कि क्षेत्रीय विधायक ही इस पर कुछ बता पाएंगे और आगे कहा कि जिला प्रशासन से खरीदी हुआ है। तो इस मामले पर सही तथ्य आमजन के सामने आना चाहिए कि कही आर्थिक अनियमितता तो नही किया गया है। राज्य सरकार ने आवश्यक सामान खरीदी के लिए राशि आवंटन किया है। यदि गलत तरीके से फर्नीचर की खरीदी होगी तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष घनश्याम पूरी का कहना कि गलत हुआ है। भस्ट्राचार के खिलाफ अंतिम समय तक लड़ाई लड़ेंगे बीएमओ को हटाया जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *