google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जनपद सीईओ दीपक ठाकुर निकले ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर,कोविड नियमों के पालन को लेकर ब्लाक में सभी ग्रामों में जाकर दे रहे जानकारी

डौंडीलोहारा :- जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने विकास खंड के ग्राम पंचायतों में धुंआधार दौरा कर रहे हैं। बेटा बेटी के विवाह रचाने वाले परिवार के सदस्यों को कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत विवाह करने जानकारी देने करारोपण अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर स्वयं जायजा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसी ही मुस्तैदी से सभी कार्य करें व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। गांव गांव में लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। परंतु कुछ अपवाद होते हैं उनसे भी निबटने कानून का सहारा लिया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने वाले व नियम का पालन नहीं करने वालों की चालानी कार्यवाही भी राजस्व विभाग द्वारा की जा रही है। बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार चौरका ने चौकन्ना रहते हुए पीएससी, सीएससी, स्कूल भवन आदि सेंटरों में चल रहे वेक्सिनेशन का विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रतिदिन समय सीमा में वेक्सिनेशन की शुरुआत हुई है या नहीं इसकी जानकारी लेने स्वयं प्रभारी डॉक्टरों से मोबाईल पर जानकारी लेते नजर आते हैं। कोविड 19 टीकाकरण सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण का लाभ अवश्य रूप से लें। असमंजस की स्थिति में सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों से तुरंत बात करें।अफवाहों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *