google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अफवाहों से रहे सावधान, टीकाकरण से शरीर में बनती है प्रतिरोधक क्षमता :- एसडीएम ऋषिकेश तिवारी


डौंडीलोहारा :- विकास खंड में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है जिसके चलते कुछ लोग टीकाकरण में भाग नहीं ले रहे हैं। पात्र होने के बावजूद टीकाकरण में शामिल नहीं होने के साथ ही अन्य पात्र व्यक्तियों को हतोत्साहित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि मुट्ठी भर लोग ही कानून का उलंघन करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर निगरानी दल नजर बनाये हुए है। नियम का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जायेगा। कानून सबके लिए समान है। बहुत से ग्रामों के लोगों में सुनने को मिल रहा है कि कोविड-19 के टीकाकरण के बाद बुखार आता है जिससे लोग असमंजस की स्थिति में है लेकिन इसमें लोग भ्रम ना पाले, टीकाकरण का शरीर में असर हो रहा है रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। एसडीएम तिवारी ने आगे कहा कि सामान्यतः बच्चों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने या बीमारी से बचने टीका लगाया जाता है तो भी उन्हें बुखार आ जाता है इसमें डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है । टीकाकरण के बाद मौतें हो रही है ऐसा कहना बिल्कुल ही गलत है अन्य कारणों से मौत होती है उसे लोग कोविड-19 के टीकाकरण का दुष्परिणाम बताकर अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहे और उनकी सूचना हमें तुरंत दें । टीकाकरण से किसी भी व्यक्ति का मौत नहीं हुआ है बल्कि उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है टीका लगने के बाद कोरोना नहीं होगा ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमें कोविड-19 के नियमों का पूर्णतः पालन करना है। टीका लगने के बाद वह व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाते हैं फिर भी सीरियस नहीं होता है। मौत का शिकार बिल्कुल भी नहीं होंगे। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि हमारी टीम सतत जागरूकता अभियान चला रही है। मेरे द्वारा पूरे टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जगह सुचारू रूप से टीकाकरण सत्र जारी है। कोविड 19 टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने कहा कि एसडीएम ऋषिकेश तिवारी व सीईओ दीपक ठाकुर के दिशा निर्देश में कार्य किया जा रहा है। सभी के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य बहुत ही जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *