google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतिम सीमा क्षेत्र के ग्रामों में पहुंच कर आमजन को टिकाकरण करवाने प्रेरित कर रहे,शंका व डर को दूर कर वैक्सीन के बता रहे फायदे नायब तहसीलदार राजश्री पांडे व राजस्व टीम घर घर पहुंच आमजन से मिल रही

टिकाकरण शिविर में ग्राम खरथुली,कोडेकसा, कर्रेगांव में लोगो को आज किया गया टिका लगाने प्रेरित, टीम की समझाइस के बाद लोगो ने आगे आकर टिका लगवाया

स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगो की जानकारी भी एकत्र कर रही है। जो इस टिकाकरण व टिका को लेकर गलत जानकारी भेज रहे,लोगो मे डर बना रहे व अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगो के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

डौण्डी लोहारा :- बालोद जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश व अनुविभागीय अधिकारी डौण्डी लोहारा ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार राजश्री पांडे व राजस्व की टीम ने आज वन्य ग्राम कर्रेगांव, कोड़ेकसा सहित खरथुली में स्थानीय प्रशासन के द्वारा लगाए गए शिविर में पहुंचकर आमजन को कोविड 19 कोरोना टिकाकरण के सम्बंध में जानकारी दी व आमजन को टिकाकरण के बाद होने वाले फायदों के बारे में बताया व कहा कि टिका हमारे जीवन के लिए बहुत ही कारगर है। और वर्तमान समय मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव से हमारे जीवन की रक्षा करने में सक्षम है। टिका लगाने के बाद हमारे शरीर मे वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (एंटीबॉडीज ) का निर्माण होता है। जिससे हम इस कोरोना महामारी के होने वाले खतरों से 90 प्रतिशत तक बचे रहते है।व टिका लगाने के बाद हम कोरोना से होने वाले बड़े नुकसान जैसे खतरों से दूर हो जाते है। इसलिए आप सभी कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगाए आज इस दौरे में नायब तहसीलदार के साथ आर आई रेखलाल देवांगन,मोचन लाल बनपेला,अमीना ठाकुर व देवेंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से साथ रहे व लोगो को जागरूक किया ।

डरे नही केंद्र में पहुंचकर टिका लगवाए :- नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने कहा कि टिका लगाने के बाद कुछ लोगो को मामूली बुखार आता है। और बहुत लोगो को नही भी आता इससे डरने की आवश्यकता नही है। यह हमारे शरीर मे कोरोना से लड़ने व वायरस को कमजोर करने में मदद मिलता है। और हम टिका के बाद स्वस्थ्य रहते है। कोरोना के बड़े प्रभाव से बच जाते है।

टिकाकरण कराने वालों को खतरा नही बल्कि जनहानि से बचाव :- ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंची राजस्व की टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर टिका के सम्बंध में गलत अफवाहों,भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े डॉक्टरों के शोध से यह साबित हुआ है। कि जिन्होंने कोरोना टिका लगवाया है। उनको इस महामारी से लड़ने में मदद मिला और वो जल्द ही स्वस्थ्य हो गए है। वही जिन्होंने टिका नही लगवाया और संक्रमित हुए है। उनको जान भी गंवाना पड़ा है।इसलिए टिका लगवाना जरूरी है।

नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय ने वन्य क्षेत्रों में जाकर लोगो को टिकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना का टिका हमसब के जीवन के लिए जरूरी है। इससे डरने के आवश्यकता नही है। आमजनता किसी के गलत जानकारी,बहकावे,व भ्रांतियों में न आये वॉटसअप में या सोशल मीडिया में भी गलत जानकारी कुछ गलत तत्व लोग भेजते है। उनके बातों में न आकर हमसब को टिकाकरण अभियान में भाग लेना है। व टिका लगवाना है।अपने व परिवार को सुरक्षित रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *