google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण वॉर्ड 04 सहित नगर में सेनेटाइजर कराने की जरूरत = ममता शर्मा पार्षद

cg24 आजतक न्यूज़

डौडी लोहारा नगर में आये दिन हो रही लगातार मौत एवं बढ़ते संक्रमण पर वॉर्ड 04 की पार्षद श्री मति ममता शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्रीमति शर्मा ने दूरभाष पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़ से चर्चा कर वॉर्ड 04 सहित नगर के सभी वॉर्डों में पूर्ण रूप से सेनेटाइजर कराने की मांग की है तथा नगर पंचायत द्वारा तत्काल सेनेटाइजर करने की मांग की है जिस पर C,M,O ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।
श्रीमति शर्मा ने वॉर्ड 04 के सुंदरलाल सिन्हा, पुशुराम यादव, कामता बाई यादव , जगनी बाई देवांगन एवं नगर के सभी शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ममता शर्मा पार्षद ने सभी आम जनता से बढ़ते संक्रमण से छुटकारा पाने सोसल डिस्टेंस का पालन करने मास्क लगाने एवं घरो में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है तथा वेक्सीन लगाने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *