google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रामनवमी पर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घरों में दीप जलाकर कोरोना रूपी अंधकार से मुक्ति दिलाकर जीवन मे प्रकाश लाने प्रभु की स्तुति की

बालोद cg24 आजतक

भाजपा शहर मंडल का एक अनूठा प्रयास कोरोना को भगाने के लिए

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के आह्वान पर कल रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक एक दीप जलाकर कोरोना रूपी अंधकार को भगाने के लिए अंधेरे को प्रकाश में बदलने के लिए प्रभु राम की स्तुति की और अपने घर पर दीप जलाकर रामनवमी मनाया

शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि इस महामारी में दवाओं के साथ-साथ दुआओं की भी जरूरत होती है इसलिए हमने कल राम नवमी के अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि भगवान की स्तुति करते हुए शाम 7:00 बजे एक साथ एक – एक दीपक घर पर जलाएं ताकि इस विषम परिस्थितियों से हम जल्द निकल पाए और कल हमारे आह्वान पर लगभग 50 कार्यकर्ता परिवार ने अपनी सहभागिता इस पुनीत कार्य में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *