दल्ली राजहरा :-आज कोविड 19 के इस भयंकर महामारी में छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत में प्लेसमेंट ,एवं सफाई मित्र में काम कर रहे हजारों लोग इस महामारी में जब लोग अपने घरों में रहकर वर्क फ़ॉर होम के अंतर्गत कार्य कर रहे है तब यह लोगकॅरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे है ओर इस बीच अगर किसी भी प्रकार से कोई अनहोनी हो जाये तो इनको कोई भी अतिरिक्त राशि शासन की तरफ से नही मिलती न ही किसी परिवार के व्यक्ति को नोकरी प्रदान की जाती है वही इन प्लेशमेंट कर्मचारियों को एक शासकीय कर्मचारी के वेतन से आधा वेतन (कलेक्टर दर पर)ही मिलता है और वही सफाई मित्रो को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय ही प्राप्त होता है और इन सभी कर्मचारियों को इस गंभीर महामारी में जान का जोखिम पूरा होता है
नगर पालिका दल्ली राजहरा में पिछले 15 वर्षों से किसी भी महिला समूह,प्लेशमेंट एजेंसी को ठेका दिया जाता है परंतु यही कर्मचारी ही निरन्तर ठेका कार्य मे काम करते है वही इसकी सही ढंग से इसकी जानकारी ली जाए तो छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम,नगर पालिका नगर पंचायत में यही परिस्थिति है
अतः.मुख्यमंत्री से हम मांग करते है कि प्लेशमेंट के माध्यम से लगातार 14 से 15 वर्षो तक निरन्तर कार्य मे लगे पम्प आपरेटर, सफाई कर्मचारी ,विधुत कर्मचारियों,कम्प्यूटर आपरेटर को प्राथमिकता के आधार पर परमानेंट किया जाए और वही इस कोविड 19 मे भी अपना कर्तव्यपरायणता में लगे हुए है उन सभी कॅरोना वारियर्स को हम दिल से नमन करते है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904