गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू- ब्लॉक गुंडरदेही के ग्राम खल्लारी आईटीआई में जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के द्वारा बनाया गया 60 बिस्तर क्वारंटाइन सेंटर को अब आईटीआई के ऊपर हिस्से में प्रशासनिक सहयोग से 50 बेड ऑक्सीजन बेड बनाने की तैयारी चल रही है ।
गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के प्रयास से खलारी में 60 बेड का आइसोलेसन सेंटर तो है पर आईटीआई के ऊपर मंजिल पर अलग से प्रशासनिक सहयोग से 50 बेड का ऑक्सीजन युक्त सुविधा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने आगे कहा कि संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखकर गुंडरदेही के अधिकारी कर्मचारी मिलकर 50 बेड के ऑक्सीजन युक्त अस्पताल अस्थाई रूप से बनाने की तैयारी कर रहे है।गुंडरदेही में ऑक्सीजन सुविधा नहीं होने से पीड़ित मरीजों को जिला मुख्यालय व दूसरे जिला में जाना पड़ता था अब गुंडरदेही में मिलेंगा सुविधा।
तहसीलदार अश्वन कुमार पूसाम ने कहा की खलारी आइसोलेट सेंटर में 50 सीट ऑक्सीजन बेड बनाने को लेकर, सचिव संघ ,पटवारी संघ ,व्यापारी संघ एवं गुंडरदेही के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से बहुत जल्द क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन युक्त सुविधा मिलेंगा

नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा की खलारी में अभी भी हम टैंकरों के माध्यम से पानी मरीजों को उपलब्ध करा रहे है अभी एसडीएम के आदेश एवं उनके प्रयास से 60 बेड आइसोलेशन सेंटर तो है पर प्रशासनिक सहयोग से 50 बेड और ऑक्सीजन सुविधा देने नगर पंचायत के फंड का कुछ उपयोग करेंगे क्योंकि इस भयानक महामारी से जंग जीतना बहुत जरूरी है। अब हमारे गुंडरदेही क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन के लिए इधर उधर भटकने का जरूरत नहीं होगा बहुत जल्द लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे।

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा इस भयानक कोरोना महामारी का सभी के सहयोग से मुकाबला किया जा सकता है आर्थिक सहयोग बहुत जरूरी है ।अधिकारियों के प्रयास को मैं सलाम करता हूं कि आज इन्होंने कुछ योजना बनाकर क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने एक विशेष प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का करेंगे हम सम्मान क्षेत्रवासियों को अधिकारियों के जन सहयोग व प्रयास से मिलेगा सुविधा।

प्रमोद जैन वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा प्रशासनिक अधिकारी इस महामारी में मिसाल पेश कर रहे हैं इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है सामाजिक संगठन अधिकारी कर्मचारी एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इस पर सहयोग कर रहे हैं। आगे सक्षम व्यक्तियो को इस योजना को सफल बनाने में सहयोग की अपील करता हूं।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अश्वनी यादव ने कहा अधिकारियों का प्रयास बहुत अच्छा है। पर ऑक्सीजन बेड जहां है उस जगह पर डॉक्टर की सतत निगरानी बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904