google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश सरकार के खिलाफ बालोद जिला में भाजपा कार्यकर्ता 24 अप्रैल को अपने अपने घरों में करेंगे धरना प्रदर्शन :- प्रमोद जैन

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने
सभी मंडल अध्यक्षों और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से कहा है कि 24 तारीख को अपने घर के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना है। में अपने अपने स्तर पर अपने पदाधिकारियों को छोटे बड़े कार्यकर्ताओं मोर्चा प्रकोष्ठ को सभी लोगों को धरना प्रदर्शन करना है उसके लिए 24 तारीख को धरना प्रदर्शन को आवश्यक रूप से करने हेतु सभी लोगों को संपर्क करें फोन करें मोबाइल में अधिक से अधिक इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को भेजें ।धरना प्रदर्शन करने का समय 2:00 से 5:00 है इसमें अपने घर में झंडा व बैनर लगाकर तख्ती में स्लोगन लिखकर के हम सबको बैठना है और इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया में अखबार में सभी जगह प्रचार प्रसार करना है सभी कार्यकर्ताओं से मेरा निवेदन है कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाकर सेनीटाइज करके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कार्यक्रम हम सब को करना है इस कार्यक्रम का फोटो खींचकर आवश्यक रूप से जिला भाजपा कार्यालय में देना है।
प्रमोद जैन
जिला भाजपा महामंत्री
बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *