Cg24 आजतक
शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गईं हैं, 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से होने वाली थी। कुछ देर में शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी होगा। इसके साथ ही राज्य शासन ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है।
इसके पहले राज्य शासन ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी, 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 अप्रैल से होने वाली थी। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दी है और 12वीं बोर्ड की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा मडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं ली जाएगी। परीक्षार्थियों को दिए गए ऑनलाइन असेसमेंट के आधार पर विषय वार अंक देकर छात्र और छात्राओं को पास किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904