google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसडीएम,तहसीलदार, सीईओ,बीएमओ सहित पूरा अमला निकला दौरे पर गांव गांव जाकर मिल रहे ग्रामीणों से टिकाकरण के बता रहे फायदे

गलत जानकारी व अफवाहों में न आये टिकाकरण से कोई नुकसान नही हमारे जीवन व शरीर को फायदा ही है। इसलिए कोविड 19 का टीका अवश्य लगवाए :- एसडीएम ऋषिकेश तिवारी

ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे बात करके उनके मन मे टिका को लेकर कुछ बातों शंकाओं को दूर करने व उनको टिकाकरण के फायदे बताने से ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता आया है। वही लोग टिका लगवाने आगे आ रहे है।- राजश्री पांडेय नायब तहसीलदार

एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार राजश्री पांडे

टिकाकरण ही एकमात्र सहारा कोरोना से बचाव का टीका लगाए कोरोना को हराये यही संदेश लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी सहित पंचायत व स्वास्थ्य विभाग पहुंच रहे ग्रामों में

एसडीएम टिकाकरण केंद्र में आमजन से चर्चा करते हुए

डौण्डी लोहारा :- कोरोना कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसके रोकथाम के लिए एकमात्र दवा और वह है। कोरोना का टीका जिसके लिए डौण्डी लोहारा अनुविभाग के समस्त जिम्मेदार अधिकारी विकासखण्ड के समस्त ग्रामीण ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जाकर संवाद कर रहे उनसे बातकर टिकाकरण को लेकर आमजन के बीच जागरूकता संदेश देकर अफ़वाहों, व गलत फहमी को दूर कर रहे है। आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी,नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय,सीईओ दीपक ठाकुर,बीएमओ विनोद चोरका,प्रोग्राम अधिकारी नीरज वर्मा,कार्यक्रम नोडल प्रभारी गौतम सिन्हा पटवारी देवव्रत अग्रवाल व टीम आज देवरी ब्लाक के ग्राम चेबन नवांगव,परसूली, गहिरानवागांव में चल रहे शिविर का दौरा किया व गाँववालो को कोरोना टिका लगाने केंद्र तक पहुंचने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *