google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बरसात पूर्व शहर के तालाबो की साफ सफाई के लिए कार्ययोजना बनाकर किया जा रहा काम :-विकास चोपड़ा

बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा व जिम्मेदार पार्षद शहर के अंदर हर जायज कार्यो पर सक्रियता से काम करते दिख रहे है। कल पालिका की टीम ने जहां मुक्तिधाम में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने खुले में पड़े पीपीई किट व ग्लब्स जैसे चीजों को नष्ट करवाया वही आज शहर के अंदर स्थित सभी प्रमुख तालाबों में जाकर व्यवस्था देखा पालिका अध्यक्ष चोपड़ा ने आज नगर के चार तालाबों का बरसात पूर्व सफाई के लिए निरीक्षण किया इसमें उन्होंने बताया कि दशहरा तालाब को खाली करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया इस दौरान रिठिया तालाब आमा तालाब और लाला तालाब की भी सफाई की कार्य योजना तैयार करने के लिए नगरपालिका सब इंजीनियर और नगरपालिका के स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सभापति सतीश यादव जल विभाग के सभापति योगराज भारती वार्ड नंबर 3 के पार्षद मोहन कलिहारी एल्डरमैन नारायण साहू पूर्व पार्षद भोलू महाराज पूर्व एल्डरमैन सुनील मालेकर प्रमोद यादव सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *