google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में व्यवस्थाओं की ली जानकारी


बालोद cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित संक्षिप्त बैठक में जिले के कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विगत चैबीस घंटे की कार्य गतिविधियों आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने पल्स आॅक्सीमीटर वितरण तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों को दवाई किट वितरण की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *