google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महावीर कोविड सेंटर में योग शिविर से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम कर रहे योग शिक्षक धीरज शर्मा

महावीर कॉविड सेंटर बालोद में कोरोना मरीजों को योग ट्रेनिंग देना शुरू किया गया है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।

बालोद-जिला मुख्यालय के महावीर कोविड सेंटर में एक बेहतर शुरूवात हुई। कोविड सेंटर के प्रमुख संचालक डॉ प्रदीप जैन व स्वरूप राठी की पहल पर यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए योग ट्रेनिंग शुरू किया गया। जिसका संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ टीचर व योग शिक्षक धीरज शर्मा द्वारा किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इसलिए ज्यादा जरूरी है क्योंकि ये वायरस फेफड़ों में जाकर उसे प्रभावित करता है और नियमित योग, प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। योग के निरंतर अभ्यास से सेंटर के मरीजों को अपने शारीरिक व मानसिक स्तिथि में सकारात्मक बदलाव महसूस हो रहा है। यहां योग, प्राणायाम के अलावा ध्यान भी कराया जा रहा है, जिससे वे शांत, सहज व कोरोना से भयमुक्त रह सके। इस आयोजन में महावीर कोविड़ सेंटर के अन्य प्रमुख सहयोगी धर्मेन्द्र टावरी, परमेश्वर राठी, मोहन नाहटा, प्रभाकर जैन, शम्भु साहू, भवानी पनपालिया, सुनील रतनबोहरा, हरीश दहिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहकर लगातार मरीजों को योग के प्रति प्रेरित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *