google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

माहेश्वरी समाज एवं गुंडरदेही व्यापारी संघ एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 नग जंबो जेट ऑक्सीजन सिलेंडर खलारी कोविड-19 सेंटर गुंडरदेही को किया सहयोग

गुंडरदेह :- परीक्षेत्र माहेश्वरी समाज एवं गुंडरदेही व्यापारी संघ एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 नग जंबो जेट ऑक्सीजन सिलेंडर खलारी कोविड-19 गुंडरदेही को दिया गया जिसमें विशेष रूप से माहेश्वरी समाज एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन, दिनेश टावरी ,प्रमोद जैन सुरेश सोनी , भीखमचंद ओस्तवाल कलंगपुर, मनीष चौरारिया केके राजू चंद्राकर भोज साहू , हर्ष मंत्री भिलाई , जगदीश चांडक, सुरेश गांधी ,पवन गांधी अर्जुंदा इन सभी ने तहसीलदार ए , के ,पुशाम ,टीआई रोहित मालकर बीएमओ डॉक्टर प्रशन्नो को ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा गया।

व्यापारी संघ के प्रमोद जैन दिनेश टावरी दर्शन जैन ने बताया की कल व्यापारी संघ के द्वारा 10 ऑक्सोमीटर एवं 10 भाप लेने का मशीन एवं जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं भोजन का पैकेट भी दिया जाएगा साथ ही प्रमोद जैन ने बताया कि एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन के द्वारा व्यापारी संघ ने बीएमओ तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को यह आश्वासन दिया और कहा कि जरूरत पड़ने पर गुण्डरदेही व्यापारी संघ पूरा तन मन धन से सहयोग करने के लिए तैयार है। ताकि जरूरत पड़ने पर जनता इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *