google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद से डॉ.प्रदीप जैन का नाम शामिल,इंडियन रेडक्रस सोसायटी के राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के सदस्यो का हुआ चयन

इंडियन रेडक्रस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के सदस्यो का चयन मंगलवार को किया गया ।इस प्रबंध समिति मे बालोद जिले के समाजसेवी व बालोद रेडक्रास उपाध्यक्ष डाँ.प्रदीप जैन का चयन किया गया। कलेक्टर के अनुमोदन, इंडियन रेडक्रास सोसायटी रायपुर छ.ग. के अध्यक्ष व राज्य के राज्यपाल के सहमति पश्चात् रेडक्रास चेयरमेन सोनमनी बोरा ने प्रदीपजैन का नाम चयन कर प्रबंध समिति मे लिया है।प्रबंध समिति मे चयन से बालोद जिला के सदस्यो मे हर्ष का महौल है। डाँ.प्रदीप जैन जिला बनने के बाद से ही रेडक्रास सोसायटी बालोद को अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे है।इनके द्वारा समय समय पर सेवा का कार्य किया जाता रहा है। रेडक्रास शिविरो मे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी देते है,इनका सामाजिक व धार्मिक स्तर पर भी अच्छी पकड है जिससे आने वाले समय मे रेडक्रास को मजबूती मिलेगा।इनके समिति मे चयन होने से जिले की गतिविधियां सीधे राज्यपाल तक पहूंचेगी।डाँ.जैन जिले के साथ साथ राज्य को भी अपनी सेवाएं व अपना अनुभव बांटेगे जिससे राज्य स्तर पर भी हमे सफतला मिलेगी और छ.ग.रेडक्रास राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेगी ।इनके प्रबंध समिति मे चयन होने पर बालोद रेडक्रास जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार, प्रदीप चोपडा, ब्रजेश पाण्डे,हरवंश अरोरा ,दीपक अरोरा, एम.एम.टुवानी,मोहनभाई पटेल, नितेश अरोरा,कमला वर्मा, संजय बंजारे, राकेश, राजेन्द्र साहु,मधुमाला कौशल,टी.के साहु,.यु.के पाठक,डाँ.अभिषेक पटेल, नजमा बेगम, नरेन्द्र यादव, शशी देशमुख,व अन्य सदस्यो ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *