कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन कर बाईपास निर्माण में मुरूम का परिवहन किया जा रहा है, लॉकडाउन में छोटा-छोटा दुकानदार अपना काम बंद किए हैं, दुर्ग-भिलाई सहित स्थानीय लोग कर रहे हैं बिना अनुमति का कार्य

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पेंड्री नहरपार से पोल्ट्री फार्म छोटे नहर के पास दुर्ग भिलाई सहित स्थानीय मुरूम माफियाओं के द्वारा राज्य शासन व जिला कलेक्टर के लॉकडाउन का उल्लंघन कर कृषि जमीन से निकाले जा रहे हैं मुरूम ,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन करने वाले लोग कहते हैं कि हम खनिज विभाग से परमिशन लिए है, पर लॉकडाउन में जिला कलेक्टर का आदेश है कि बिना अनुमति के कोई भी अनावश्यक परमिशन बंद है खाद्य सामग्री एवं लोडिंग अनलोडिंग कभी कार्य रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक संचालन है ,पर दुर्ग भिलाई के माफियाओं के द्वारा सारे नियमों को ताक में रखकर दिनदहाड़े प्रशासन के नाक के नीचे और खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण के चलते लगभग 8 हाईवा मुरूम के परिवहन में लगे हुए।

आपको बता दें कि पेंड्री से निकलने वाले मुरूम परिवहन गाड़ी में लॉकडाउन के पहले दिया गया मुरूम परिवहन पत्र को गाड़ी के सामने चश्पा कर परिवहन किया जा रहा है । मीडिया की टीम देखकर मुरूम परिवहन में लगे हाइवा ट्रक ड्राइवर धमतरी में रोड में गाड़ी खड़े कर आराम करने लग गया।

वैसे लॉकडाउन में बिना परमिशन के मुरूम परिवहन के संबंध में कौन-कौन कर सकते हैं कार्यवाही जरा गौर करें , खनिज विभाग रनचिरई थाना, राजस्व विभाग जिम्मेदार है। इस अवैध कारोबार जैसे नियम उल्लंघन परिवहन करने वालों पर आखिर अधिकारी की मौन सहमति क्यों बना आखिर लॉकडाउन में ,सब्जी बेचने वाले ,को कुछ किराना बेचने वाले, को होम डिलीवरी का आदेश दिया है ,और लॉकडाउन में उल्लंघन करके मुरूम परिवहन करने वाले ऐसे कौन जिम्मेदार अधिकारी है जिसकी संरक्षण में 9 किलोमीटर के सफर में एक भी गाड़ी पर कार्यवाही नहीं हो रही है, कहीं ना कहीं बालोद जिला में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के नजरो के सामने दुर्ग भिलाई के मुरूम माफियाओं के द्वारा सारे नियम को ताक में रखकर बिना एसडीएम के परमिशन के मुरूम का परिवहन किया जा रहा है। जबकि लॉकडाउन में शासकीय एवं निजी कार्यों के लिए एसडीएम से अनुमति लेना जरूरी है।
बिना अनुमति के परिवहन के संबंध में जब ग्रामीणों ने मीडिया को शिकायत किया तब मीडिया की टीम पहुंची तो कार देखकर सभी गाड़ी बाहर निकल कर भाग गए वहीं खेत पर एक चेन माउंटन मशीन ही नजर आए।
इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार ने तत्काल मौका निरीक्षण करने गया तो संबंधित जमीन भूस्वामी से पूछताछ करने एवं हल्का पटवारी व आर आई को रिपोर्ट तहसीलदार के द्वारा मांगा गया है अब देखना होगा कि यह चैन माउंटिंन जब्ती होता है या नहीं लॉकडाउन उल्लंघन की भी कार्यवाही की आवश्यकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904