अर्जुन्दा :- वर्तमान समय मे चल रहे विश्वव्यापी कोरोना महामारी का दौर लगातार अपनी भयावह स्थिति लेती जा रही है,
ऐसे में जल्द से जल्द टिका लगवाना एवं शासन द्वारा लागू समस्थ कोरोना प्रोटोकाल का सही ढंग से पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
साथियो आप सबको विदित हो कि 1 मई से 18 से 45 वर्ष तक कि आयु वालो को टीका लगना है जिसे केंद्र से राज्य शासन तक आने में लगभग 400 से 600 की लागत राशि खर्च हो रही है उसके बावजूद माननीय राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के जनता को यह टिका निःशुल्क लगाया जा रहा है ।अतः स्थिति परिस्थिति को देखते हुवे गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंग निषाद द्वारा अपने विधायक निधि की राशि लगभग 2 करोड़ एवं 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना बचाव के लिए दिया जाना अपने आप मे उनकी महानता एवं गंभीरता को दर्शाती है। विधायक निषाद लगातार इस संकट की काल मे अपने पूरे क्षेत्र एवं बालोद जिले का दौरा कर रहे हैं साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर जरूरी उपकरण एवं दवाइया को मुहैया उनके द्वारा करवाया जा रहा है। अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही विधायक निषाद की लोकप्रियता अपनी चरम पर रही है ।
गुंडरदेही एवं अविभाजित खेरथा विधानसभा के इतिहास में पहली बार सरल,सहज,शालीन एवं मृदुभाषी स्वभाव के धनी निषाद द्वारा अपने क्षेत्र के चंहुमुखी विकाश में कोई कमी आने नही दिया गया,
जोन कांग्रेस कमेटी मोहन्दीपाट एवं अनुसूचित जाति ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा संसदीय सचिव का दिल से आभार एवं साधुवाद प्रेषित करती है,आप हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत है हम हर परिस्थिति में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर कोरोना महामारी को हराने की पूरी कोशिश करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904