बालोद cg24 आजतक : कांकेर लोक सभा के सांसद मोहन मंडावी ने वर्गभेद कर वैक्सीनेशन के निर्णय पर बड़ा आरोप लगाते हुुुए प्रतिक्रिया में कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा 18+ के वैक्सीनेशन पर की जा रही स्तरहीन राजनीति बंद करनी चाहिए। कोविड-19 का द्वितीय चरण का तीव्र प्रसार प्रदेश सरकार की नकामी रहा है। केन्द्र सरकार के चरणबद्ध सफलता पूर्वक संचालित टीकारण अभियान पर काँग्रेस सरकार द्वारा भेदभाव का गंदा खेल खेला जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार अंत्योदय कार्डधारी फिर बीपीएल और अंत में एपीएल के आधार पर 18+ को टीकाकरण कर वर्गभेद व भेदभाव क्यों कर रही है। वायरस संक्रमण का फैलाव का आधार आरक्षण नहीं होता संक्रमण गरीब व अमीर नही देखता है। वर्तमान संक्रमण की परिस्थिति में सभी वर्ग के लोग इस संक्रमण से प्रभावित हो रहे है तो ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के बचाव में आरक्षण ला रही है। इस अभियान में अमीरी गरीबी का जहर घोला जा रहा है। अतः सांसद मोहन मंडावी ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बिना भेदभाव के टीका लगाने की मांग की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904