google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना से बचाव के लिए टिकाकरण जरूरी सभी लगाए,किसी के अफवाहों में न आये जीवन के लिए जरूरी दवाई :- सुभद्रा टांडेकर

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद अपने अपने वार्डो में तेजी के साथ असमजन को मिलकर कर रहे प्रेरित

cg24 आजतक न्यूज

डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के वार्ड 10 की पार्षद श्रीमती सुभद्रा टांडेकर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेनका जननायक मितानिन राजकुमारी प्रजापति ने आज वार्ड नंबर 10 में संक्रमण से बचाव करने 18 + व उससे अधिक उम्र के लोगों से टीका लगवाने की अपील की पार्षद ने कहा कि डौण्डी लोहारा एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के निर्देशन में व सीएमओ नगर पंचायत मनीष गायकवाड़ के मार्गदर्शन में बीएमओ विनोद चोरका व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी जिम्मेदारी से टिकाकरण के कार्य मे लगे हुए है। आप सभी डर ,भय व अफवाहों में न आये व केंद्र में जाकर कोविड 19 का टीका अवश्य लगवाए ये टिका हमे कोरोना के संक्रमण से बचाकर हमारे शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है। वही हमे गम्भीर रोगों व संक्रमण से बचाव भी करता है। पूरे देश मे टिकाकरण चल रहा है। इसका सभी लाभ ले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *