google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जनपद सदस्य के ट्रेक्टर को तहसीलदार ने पकड़ा,वाहन को थाने लाने पर रास्ते मे ही चक्कों से हवा निकाल दिया,खूब नौटंकी चला देर रात को….देखे मामला कहा का

अवैध परिवहन कर रेत निकाल रहे जनपद सदस्य की गाड़ी पर कार्यवाही करते तहसीलदार

Cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम कोडेवा के तांदुला नदी से गुंडरदेही के जनपद सदस्य मोहित साहू कोडेवा निवासी के द्वारा धारा 144 का उल्लंघन कर नदी में प्रशासन के बिना अनुमति के रेत का अवैध उत्खनन करते हुए नवीन तहसील अर्जुंदा के तहसीलदार ममता टावरी के द्वारा मोहित साहू के ट्रेक्टर को पकड़ा गया

रेत परिवहन करा रहे जनपद सदस्य के सामने राजस्व की टीम नदी पर कार्यवाही करते हुए

4:00 बजे सोमवार को नदी में तहसीलदार व पुलिस की टीम पहुंचा तो ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया वहीं नदी के ऊपरी हिस्से में जनपद सदस्य उपस्थित होकर प्रशासन का सहयोग ना करते हुए ट्रैक्टर के इंजन को दूर रखा था और ट्राली को बीच नदी में लोडिंग कर छोड़ दिया था

बड़ी बात यह है। कि अवैध रेत परिवहन करवाने वाले को जनपद सदस्य बतलाया जा रहा है। और स्वयं एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहा जो उचित नही कहा जा सकता है।

देर रात को पुलिस की उपस्थिति में ट्रैक्टर के चक्कों में हवा भरकर थाने लाया गया

तहसीलदार के कड़ाई करने के बाद जनपद सदस्य नदी में रेत से भरे ट्रेक्टर को थाने में ले जाने राजी हुआ लेकिन बीच रास्ते मे चालबाजी करते हुए ट्रेक्टर के चक्कों से हवा निकाल दिया तब इस पर तहसीलदार ने अर्जुन्दा थाना प्रभारी टी आई कुमार गौरव को खबर की तब थाना प्रभारी ने अपने वाहन में हवा भरने की मशीन साथ लाये फिर ट्रेक्टर में हवा भरा गया व वाहन को अर्जुन्दा थाना में लाया गया ।

कार्यवाही होने पर जनपद सदस्य मोहित साहू के द्वारा गांव के 10 से 12 लोगों को बुलाकर ट्रैक्टर छुड़वाने का दबाव बनवाया गया ऐसी बाते सामने आ रहा वहीं महिला तहसीलदार को परेशान कर जनपद सदस्य ने काफी देर तक मामला को उलझाने का काम किया उनका एक ही जवाब था कि मैं साहू समाज का भवन बन रहा वहां रेत ले जा रहा हूं ग्रामीणों ने कहा इस संबंध में हमें नहीं मालूम जिस जगह पर तहसीलदार रेत का अवैध उत्खनन करते हुए जनपद सदस्य को पकड़ा गया है। उस जगह पर लगभग 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन हो चुका है। जनपद सदस्य पर धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला भी दर्ज कर इस तरह का कार्य में लिप्त लोगो पर कार्यवाही भी जरूरी है।

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार ममता टावरी ने कहा कि हम 4:00 बजे से नदी में आए हैं और उनके द्वारा लगातार समाज के नाम से रेत ले जाने की बात कह रहे है। जबकि अभी धारा 144 लगा है। सभी कार्य जिला कलेक्टर बंद कर दिए हैं। कोई भी कार्य करने से पहले संबंधित विभाग राजस्व विभाग के अधिकारी से अनुमति लेकर ही काम करना उचित है। उच्च अधिकारी को आगे मार्गदर्शन लेकर और इनके ऊपर कार्यवाही करूंगी और फिर हाल पंचनामा बनाकर खनिज विभाग को या फाइल कार्यवाही के लिए भेजूंगी।

अर्जुंदा थाना प्रभारी टीआई कुमार गौरव साहू ने कहा इस तरह अवैध कारोबार करके नौटंकी करना उचित नहीं है। एक महिला अधिकारी को रात में 2 घंटे तक आधे बीच में खड़े करा दिया है। जबकि पूर्ण लाकडाउन है। रेत नदी से बिना अनुमति निकालना गैरकानूनी है। टायर का हवा खोलना व परेशान करना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *