Cg24 आजतक न्यूज
स्वास्थ्य बहुउद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिला अध्यक्ष घनश्याम पूरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ज़िला – बालोद (छ0ग) को पत्र भेजकर कोरोना से संकमित कर्मचारीयो को गुण्डरदेही बीएमओ के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया व कहा कि इनके अत्याचार से हमे बचाये। जिला अध्यक्ष पूरी ने आगे कहा है। कि विकासखण्ड गुण्डदेही के अधिकारी,/कर्मचारी लगातार कोरोना से संकमित हो रहे है। जिससे हमारे कई कर्मचारी व उनके परिवार वालो की मृत्यु हो चुकी है। व में स्वय 15,/04,/2021 को कोरोना सें सकमित हुआ था व कुछ अस्पताल कर्मचारी भी कोरोना से सकमित हुए थे शासन व संचालक के आदेशानुसार 17 दिन का होम आइसोलेशन में रहने का प्रावधान है। गुण्डरदेही बीएमओ के द्वारा लगातार कर्मचारीयो को प्रताड़ित किया जा रहा है।जिससे कर्मचारीयो में मानसिक तनाव व डर का महौल बना हुआ है। कर्मचारी कोरोना से कम बीएमओ के दबाव व प्रताड़ना से मर जा रहे है। कल दिनोंक 02//05,/2021को दिन रविवार को बीएमओ का दौरा पीएचसी गुरेदा में किया गया व कर्मचारीयों की उपस्थिति पंजीयक में बीएमओ द्वारा कोरोना से सकमित कर्मचारीयो की अनुपस्थिति लगाई गई।जबकि कर्मचारी अपने होम आइसोलेशन में थे व बीएमओ को पूर्ण रूप से जानकारी भी थी।
अतः इससे पूर्व मेरे द्वारा बीएमओ की शिकायत किया गया था जिसमें बीएमओ के द्वारा टेबल – कुर्सी क्रय करने के मामले में था जिसके दुर्भावना व बदला लेने के स्वरूप मेरे व संकमित कर्मचारीयो का अनुपस्थिति लगाया गया।अपने कृत्यो को छुपाने व मुझे प्रताड़ित करने के लिए बीएमओ गुण्डरदेही के द्वारा लगातार कुछ न कुछ आरोप लगाया जा रहा है। इसलिए संघ के तरफ से मांग किया गया है। कि बीएमओ गुण्डरदेही डॉ रेणुका प्रसन्नो को तत्काल उनके पदस्थापना स्थल जिला अस्पताल बालोद भेजने व कार्यवाही करने का कष्ट करे व कर्मचारीयो को ऐसे अधिकारी से प्रताड़ित होने से बचाये।
संघ ने इस बाबत प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव,संचालक स्वास्थ्य सेवाएं,जिला कलेक्टर,सहित संघ के प्रदेश पदाधिकारी को भी पत्र भेजकर जानकरी दी है।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद में होम आइसोलेशन में था और कुछ कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित थे ।गुंडरदेही bmo के द्वारा मेरे हॉस्पिटल में आकर के उपस्थित रजिस्टर में अपसेन्ट लगाया गया।द्वेष भावना से ऐसा किया जा रहा कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार सही नही है जिससे कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे है और कोरोना से नही bmo के प्रताडित से कर्मचारियों की मौत हो रही है। (घनश्याम पूरी जिला अध्यक्ष बहु.स्व.कर्मचारी संघ)

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904