google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध डंप रेत पर बड़ी कार्यवाही,जिला कलेक्टर के आदेश पर अमर बिल्डर्स को उठाने की अनुमति,शासन को राजस्व का फायदा

रंगकटेरा में रखे अवैध रेत भंडारण को कलेक्टर के आदेशानुसार खनिज विभाग ने शासकीय निर्माण कार्य के लिए अमर बिल्डर को सौंपा।

Cg24 आजतक के खबर प्रकाशन व जिला प्रशासन की कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप ,बारिश से पहले ऐसे ही रेत इकठ्ठा कर अधिक दामों में बेचने का चलता है। खेल

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगा रंगकठेरा गांव में अवैध रूप से रखे भारी मात्रा में रेत भंडारण के खबर प्रकाशन के 24 घंटा के अंदर बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खनिज विभाग को कार्यवाही करने का दिया आदेश। अवैध रूप से डंप रखें रेत को बालोद कलेक्टर के आदेशानुसार अमर बिल्डर्स महेश नगर दुर्ग को दिया गया, खनिज शाखा के द्वारा बिल्डर्स को दिए गए पत्र में उल्लेख है कि अवैध रूप से रखे ग्राम रंग कठेरा तहसील गुंडरदेही जिला बालोद के अधिकृत रूप से डंप इकट्ठा कर रखें खनिज रेत को शासकीय कार्य में उपयोग हेतु परिवहन किए जाने खनिज शाखा के आदेश अनुसार जारी दिनांक से 5 दिनों के अवधि के लिए निम्नलिखित शर्तों के साथ खनिज परिवहन का अनुमति दिया गया है, जिसकी संपूर्ण जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच, तहसीलदार, गुंडरदेही थाना प्रभारी , को पत्र प्रतिलिपि प्रेषित किया गया है ।

अवैध रूप से रेत भंडारण की खबर पर राज्य शासन को गया टैक्स अवैध भंडारण के मामले में समाचार प्रकाशन के बाद नगर मे जमकर इस बात की चर्चा हो रहा है, कि जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग के द्वारा पहली बार भारी मात्रा में रखे रेत पर कार्यवाही की गईं है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व में खनिज विभाग के अधिकारी के द्वारा रेत का मूल्यांकन किया गया था और कल रात को खनिज माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से रखे रेत को दूसरे जगह शिफ्ट करने के फिराक में थे पर अचानक कल रात को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने धावा बोला, तो रात को खाली गाड़ी लेकर रेत भाग गए अभी-अभी जिला खनिज विभाग से पत्र प्राप्त हुआ की अमर बिल्डर्स को रेत को परिवहन करने का अनुमति दिया गया है। व रेत परिवहन करना चालू कर दिए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सरपंच इंद्रानी साहू ने कहा कलेक्टर साहब बहुत अच्छा कार्य किए हैं अब यहां से अवैध परिवहन पर लगाम लगेगी मैं धन्यवाद देती हूं कलेक्टर और खनिज विभाग को पहली बार हमारे क्षेत्र में इस तरह की कार्यवाही हो रहा है।cg24 आजतक खबर का असर है।

cg24 आजतक पर लगा खबर

खबर का असर और इस कार्यवाही को देखते हुए जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर ,कोमल सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, पार्षद सलीम खान, शंकर यादव, विजय सोनकर ,सरपंच पति नरेश साहू, पूर्व सरपंच चंद्रभान निषाद , एवं आसपास बुद्धिजीवी लोग,अनेक गणमान्य नागरिक आज हमारे cg 24 आज तक न्यूज़ की खबर पर तारीफ किया और कहा कि आप की खबर से राज्य सरकार को हुआ फायदा अवैध कारोबारियों पर प्रशासन ने की कड़ी कार्यवाही।

रेत परिवहन के लिए जारी पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *