google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बंगाल में हिंसा के विरुद्ध कल भाजपा का धरना प्रदर्शन खेरथा मण्डल व शहर भाजपा की चल रही तैयारी

Cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवम जिला भाजपा के निर्देश पर खेरथा मण्डल द्वारा दिनांक 5/5/21 दिन बुधवार को समय 2 से 5 बजे तक अपने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।धरना में खेरथा मण्डल में निवासरत
प्रदेश, जिला ,मण्डल एवम जिला जनपद के जनप्रतिनिधि शामिल होंगें।चुनाव परिणाम आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या ,भाजपा के कार्यलय को आग के हवाले की जा रही है, लूटपाट ,गुंडागर्दी हो रही है, जिसके विरोध में घर पर धरना दी जायेगी , साथ ही हाथों में स्लोगन ममता सरकार,तृणमूल कांग्रेस के विरोध में नारे लिख कर करेगे।
उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने दी।

बालोद भाजपा शहर मंडल घर पर देगी धरना

बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा कल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने-अपने घर पर रहेगा टीएमसी सरकार के खिलाफ धरना देगी और भाजपा के मृत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 2 मई के बाद से लगातार बंगाल में जीत की जश्न में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है जो प्रजातंत्र में गलत है भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की घोर निंदा करती है और इसके विरोध स्वरूप कल अपने घर पर अहंकारी ममता बनर्जी के खिलाफ धरना देगी

भाजपा मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए क्योंकि यह सरकार अपनी जीत से घमंड से इतनी भरी है किसी की जान लेने पर उतारू हो गई है लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं का घर लुटा जा रहा है उनकी हत्या की जा रही है महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है भाजपा का कार्यकर्ता पूरे शहर में इस विषय को लेकर आक्रोशित है मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कल विरोध स्वरूप अपने-अपने घर पर धरना अवश्य देवें

भाजपा नेता कमल पनपालीया ने कहा कि ममता बनर्जी कल शपथ लेने वाली है इतिहास का यह दिन काला दिन होगा क्योंकि किसी की लाशों पर,किसी की हत्या कर राज करना राज धर्म के खिलाफ है और लगातार जो बंगाल में हो रहा हैं उसको कहीं ना कहीं ममता बनर्जी, व् टीएमसी सरकार का साथ मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *