google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बीमा सुविधाओं पर भी शासन ध्यान दे

Cg24 आजतक न्यूज जीत तिवारी


सराईपाली। देश अर्थव्यवस्था में बीमा का अपना योगदान है ऐसे में बीमा सुरक्षा भी आम लोगों के लिए भी उतनी जरूरी है । बीमा क्षेत्र को लॉकडाउन के समय में बंद रखना आम लोगों के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है । लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया सेंट्रल जोन के अध्यक्ष आनंद गोयल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा है कि देश के आम लोगों की बीमा जोखिम लॉकडाउन से प्रभावित हो रही है। लाकडाउन की वजह से जीवन बीमा ,दुर्घटना बीमा, अग्नि बीमा, वाहन बीमा, प्रभावित हो रहा है समय पर बीमा की किस्त जमा नहीं होगी तो जोखिम भी प्रभावित होगा। पालिसी धारकों को परिपक्वता पर भुगतान, एसबी क्लेम एवं मृत्यु दावा का भुगतान भी प्रभावित हो रहा है लॉकडाउन से का सभी बीमा रिनुअल जहां प्रभावित हो रहा है वहां जोखिम की निरंतरता भी प्रभावित हो रही है । जीवन बीमा ,वाहन बीमा ,अग्नि बीमा के लिए राशि की आवश्यकता पड़ती है इसके लिए बैंक का खुलना भी जरूरी है । इसके बिना राशियों का आदान-प्रदान भी नहीं हो पाता गोयल ने बीमा को एक जरूरी देश की आर्थिक गतिविधि मानते हुए तथा आम आदमी की समस्या को समझते हुए इस पर 2 घंटा कम से कम छूट दिए जाने की मांग की है मुख्यमंत्री से की है। साथ ही छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स से सहयोग करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *