google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा “मोदी टीका दो” अभियान की शुरुआत,एक दिवसीय सत्याग्रह भानुप्रतापपुर में किया गया

Cg24 आजतक न्यूज

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा कल से “मोदी टीका दो” अभियान की शुरुआत की गई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एक दिवसीय सत्याग्रह किया भानुप्रतापपुर में किया गया

भानुप्रतापपुर एनएसयूआई द्वारा आज से “मोदी टीका दो” अभियान प्रारंभ किया है इस अभियान के तहत भानुप्रतापपुर में प्रदेश सचिव एवं लोकसभा अध्यक्ष रूहाब मेमन एवं युवाओं मजदूरों ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया रूहाब मेमन ने कहा मोदी टीका दो” अभियान एनएसयूआई लगातार 3 दिन, तीन चरणों में करेगी।
एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर रहकर एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे एवं तख्ती लेकर अपने घर पर ही सत्याग्रह करेंगे
6 मई को एनएसयूआई द्वारा सोशल मीडिया पर #speakupforvaccine अभियान चलाया गया जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर मांग की जाएगी इस में एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लिया

▪️ 7 मई को एनएसयूआई द्वारा भाजपा के 9 सांसद एवं 14 विधायक के घरों के सामने जाकर पदाधिकारियों द्वारा उनसे इस कठिन समय पर राजनीति ना कर केंद्र सरकार को सूचित करें कि राज्य को एक ही दाम पर वैक्सीन दी जाए। जिस प्रकार केंद्र को 150 में दी जा रही है एवं राज्यों को उसे दुगने दाम पर वैक्सीन बेची जा रही है इसको लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी घर के सामने बैठकर उनसे यह मांग करेंगे।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं सचिव रूहाब मेमन ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रही है एवं वैक्सीन के केंद्र और राज्यों के दामों में बहुत ज्यादा अंतर देखने को मिल रहा है इस को देखते हुए छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा लगातार तीन दिन तक हम विभिन्न तरीकों से नरेंद्र मोदी को यह सूचना पहुंचाना चाहते हैं की राज्य सरकार को वैक्सीन के जो दाम है केंद्र सरकार के दाम पर दिया जाए और यह भी सुनिश्चित कराया जाए की और वैक्सीन की उपलब्धता राज्य सरकार को जल्द से जल्द मिले इस मांग को लेकर आज हमने अपने घर पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया है आने वाले समय में हम सोशल मीडिया एवं बीजेपी के 9 सांसद और 14 विधायक के घर पर जाकर धरना भी देगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *