google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नन्हें हाथों ने थामी विरोध में तख्तियां आखिर ऐसा क्या हुआ कि छोटे छोटे बेटा व बेटियों ने कहा,की हमारे मम्मी पापा को भी हक

प्रदेश के अंदर कोविड 19 के टिकाकरण को लेकर के प्रदेश सरकार के apl / bpl को लेकर जो नए नियम निर्देश बनाये है। उसको लेकर पूरे प्रदेश में आवाज बुलंद हो रहा कि टिकाकरण को लेकर वर्गभेद न करते हुए सभी को समान अवसर दिया जाए व प्रदेश की सरकार इसके लिए वैक्सीन की व्यवस्था करे।

इसी को लेकर आज बालोद शहर के अंदर लोगो ने अपने अपने तरीके से स्लोगन लिखकर हाथों में तख्तियां थामी और सबसे बड़ी बात इस विरोध में सरकार के खिलाफ छोटे छोटे मासूम बच्चे भी शामिल रहे जो सरकार से अपनी बातों को रख कर राहत देने की मार्मिक अपील भी कर रहे थे।

एक बेटी ने लिखा कि “बेटा बेटी भी करे पुकार हमारे माता पिता को भी सरकार टिकाकरण का दे अधिकार ‘”

तो एक बेटी ने लिखा कि “इस टिके पर है। सबका समान अधिकार इतनी सी बात तो समझो भुपेश सरकार ” वही जिले के युवाओं ने भी पूछा कि हमर टिका कब करबे भुपेश सरकार तो मतलब साफ दिख रहा कि इस सरकार के टीकाकरण को लेकर जो निर्देश जारी किए गए है। उसके विरोध में अब लोग सामने आने लगे है। जिसमे जहां बच्चो को अपने मातापिता की फिक्र हो रहा वही युवावर्ग भी चाहता है। कि समान अधिकार के तहत सभी को टीकाकरण का समान अवसर उपलब्ध कराए भुपेश सरकार इसको लेकर आज कुछ राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि जैसी नीति सरकार की 45 वर्षों से अधिक लोगों के लिए चल रही थी वैसे ही नीति को को युवाओं के लिए भूपेश सरकार को बनाए रखना था मगर इस महामारी के दौर में भी भूपेश बघेल राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं और गलत नीति बनाकर लोगों की जिंदगी के साथ खेलने का काम छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही है जो निंदनीय है, और अब टीकाकरण को बंद कर युवाओं के साथ धोखा कर रही है

युवा नेता कमलेश वाधवानी ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म के आधार पर नहीं होता ना कि गरीबी और अमीरी देखकर होता है मगर टीकाकरण को इस रूप में करना जिस का राजनीतिकरण हो और ऐसा कृत्य छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कर रही है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं और सरकार से आग्रह करता हूं कि छत्तीसगढ़ का युवा चाहता है कि हमें जल्द से जल्द टीका लगे और वह आपके साथ सहभागी भी बनना चाहता है मगर दुर्भाग्य है आप इस समय भी राजनीति कर रहे सिवाए पत्र लिखकर अपना पल्ला केंद्र की ओर झाड़ देते हैं आप की जवाबदारी बनती है छत्तीसगढ़ की जनता ने आप को चुना है आप इस से भाग नहीं सकते हमारी मांग है आप जल्द से जल्द टीकाकरण को छत्तीसगढ़ में करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *